चलती बाइक से लुढ़का पीछे बैठा शख्स, सरेराह हार्ट अटैक से मौत का ये वीडियो हो रहा वायरल
Gujarat News, मोरबी। गुजरात के मोरबी जिले के लातीप्लॉट क्षेत्र में बाइक पर बैठे एक शख्स की हार्टअटैक से जान चली गई। सरेराह जब वह बाइक से गिरा तो पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अचानक जान चले जाने का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है, जब बाइक से गिरने के बाद शख्स को पानी पिलाया गया तो तुरंत उसका दम टूट गया। यह हादसा शहर में बीच सड़क हुआ, वहीं से कार और अन्य वाहन गुजर रहे थे। सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त वीडियो में दिख रहा है कि एक बाइक पर आगे बैठा शख्स बाइक चला रहा है, जबकि पीछे बैठे शख्स को अचानक कुछ हुआ और वह वहीं बाइक से नीचे लुढ़क गया। मौके पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो जाते हैं और नजदीक की एक दुकान के पास ले जाते हैं।

बताया जा रहा है कि वहां उस शख्स को पानी पिलाते हैं, पानी पीते ही कुछ देर के लिए यह शख्स उठ खड़ा होता है। लेकिन तुरंत ही फिर से गिर पड़ता है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाते हैं तो डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। डॉक्टर्स ने गंभीर हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है। हालांकि, अभी शख्स की पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वह शहर के सामाकांठा इलाके का रहने वाला है। कुछ ही मिनटों में उसकी मौत का वीडियो देख कोई भी दुखी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications