विजय रूपाणी के बाद कौन होगा गुजरात का अगला सीएम? रेस में हैं ये 4 नाम

नई दिल्ली, 11 सितम्बर। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने कार्यकाल पूरा होने से 15 महीने पहले शनिवार को अचानक इस्तीफा दे दिया है। दोपहर में पीएम नरेंद्र मोदी जब एक वर्चुअल कार्यक्रम में अहमदाबाद में सरदार धाम भवन का लोकार्पण किया तो शायद ही किसी को अंदाजा था कि थोड़ी देर में राज्य के सीएम अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं। इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी में दायित्व बदलते रहते हैं। उन्होंने 5 साल कार्यकाल देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। रूपाणी ने कहा कि मुझे पांच साल के लिए जिम्मेदारी मिली जो मैने पूरी की है।

Recommended Video

    Vijay Rupani के Resign के बाद Gujarat के नए CM की रेस में ये 4 नाम | वनइंडिया हिंदी
    Vijay Rupani

    लेकिन रूपाणी के इस्तीफा देने के साथ ही राज्य में नए सीएम के नाम को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। बीजेपी ने गांधीनगर में कल यानि रविवार को पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है जिसमें राज्य का नया मुख्यमंत्री चुने जाने की संभावना है।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के महासचिव बीएल संतोष इस समय राज्य में डेरा डाले हुए हैं। नवसारी सांसद और बीजेपी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ संतोष की कई बैठक हो चुकी हैं।

    चर्चा में 4 नाम
    अभी तक राज्य के सीएम पद की रेस में जो नाम सामने आए हैं उनमें गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल और केंद्रीय मत्स्य और पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का नाम चर्चा है। इसमें मनसुख मंडाविया का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

    2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 182 सीटों में से 99 सीट पर जीत हासिल कर सदन में बहुमत हासिल किया था। विधायक दल की बैठक में रूपाणी को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद 26 दिसम्बर 2017 को विजय रूपाणी ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ ही नितिन पटेल को उप-मुख्यमंत्री का पद मिला था।

    पहले ही शुरू हो गई थी हलचल
    विजय रूपाणी ने भले की शनिवार को अचानक इस्तीफा दिया हो लेकिन पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम देखें तो साफ समझ आता है कि इसकी तैयारी पहले से ही चल रही थी। राज्य में बड़ी हलचल का संकेत तब मिला था जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार रात करीब 8 बजे अचानक अहमदाबाद पहुंच गए थे। खास बात ये थी कि शाह का गुजरात आने का कोई कार्यक्रम तय नहीं था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+