गुस्से से लाल-पीली हुईं रविंद्र जडेजा की पत्नी, जामनगर से भाजपा नेत्रियों की लड़ाई का वीडियो वायरल

Jamnagar BJP leaders fight: गुजरात के जामनगर से उस वक्त चौंकाने वाला सामने आया, जब भाजपा की तीन बड़ी नेत्रियां आपस में भिड़ गईं। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर नॉर्थ से विधायक रिवाबा जडेजा की मेयर बीना कोठारी से बहस हो गई। इसके बाद सांसद पूनम माडम जब बहस शांत कराने आईं तो रिवाबा ने उन्हें भी झाड़ लगा दी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)

किस बात को लेकर मचा बवाल?
दरअसल, जानकारी के मुताबिक रवींद्र जडेजा की पत्नी और बीना कोठारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान बीना ने रिवाबा से कहा कि वो खुद को ज्यादा स्मार्ट ना बनें। ये सुनते ही रिवाबा अपना आपा खो बैठीं और बुरी तरह से बीना पर भड़क उठीं।

 jamnagar bjp

सांसद को लगा दी झाड़
झगड़ा होता देख सांसद पूनम माडम बीच में आईं तो रिवाबा ने उन्हें भी झाड़ लगा दी। रिवाबा ने कहा कि ये सब उन्हीं की वजह से हुआ है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा की तीनों बड़ी नेताओं को आपस में बहस करते देखा जा सकता है। ये घटना जामनगर में एक कार्यक्रम के दौरान की बताई जा रही है।

यहां देखें भाजपा नेत्रियों की लड़ाई का वीडियो...

लोगों ने दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग रविंद्र जडेजा को इस वीडियो में टैग कर रहे हैं तो कई लोग इसपर फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि रविंद्र जडेजा को यहां से कहीं और शिफ्ट हो जाना चाहिए। तो वहीं कईयों ने रिवाबा जडेजा को गुस्से में क्यूट बता डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+