वडोदरा नगर निगम चुनाव: BJP कुल 36 सीटों में से 29 सीटें जीती, कांग्रेस को 7 मिलीं, किए थे ऐसे वादे
वडोदरा। गुजरात की वडोदरा महानगर पालिका के चुनाव परिणाम आज आ रहे हैं। अब तक कुल 36 सीटों में से भाजपा ने 29 सीटें जीत ली हैं, जबकि, कांग्रेस को 7 सीटों का फायदा हुआ है। सवा 12 बजे भाजपा पैनल ने वडोदरा के वार्ड नंबर-8 में जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस वार्ड-13 में सीट पाई। इसी तरह यहां दोनों पार्टियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।
Recommended Video
भाजपा वडोदरा में 2005 से जीतते आ रही है। मगर, इस बार के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की ओर से जो घोषणा पत्र जारी किया गया, वो खासा सुर्खियों में रहा। उसके घोषणा पत्र अनोखी शर्तें सोशल साइट्स पर भी काफी वायरल हुईं। कांग्रेस ने ऐलान किया कि, हमारे प्रत्याशी चुनाव जीते तो लोगों को 'कॉफी शॉप्स' के साथ 'डेट डेस्टिनेशन' का मजा दिलाया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस ने हर क्षेत्र के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूलों और मुफ्त शिक्षा देने का भी वादा किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने घोषणापत्र में "आइकोनिक वडोदरा" का वादा करते हुए 'किटी पार्टियों' का आयोजन करने वाली महिलाओं के लिए पार्टी हॉल तैयार कराने की घोषणा भी की।
कांग्रेस प्रत्याशी ने जब लोगों के लिए "कॉफी शॉप्स के साथ डेट डेस्टिनेशन" बनाने का वादा किया तो भाजपाइयों ने खिल्ली उड़ाई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वडोदरा के भाजपा अध्यक्ष विजय शाह ने कहा कि यह लव जिहाद को बढ़ावा दे सकता है। शाह बोले कि, हम इसके खिलाफ हैं। इसलिए हम इसका विरोध करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता चंद्रकांत श्रीवास्तव ने कहा, "हमें समय के साथ बदलना होगा।" अब कांग्रेस को अपने घोषणा पत्र से कितना फायदा हुआ, यह उनकी पार्टी आलाकमान ही बता पाएगी।
सूरत नगर निगम के चुनाव परिणाम: भाजपा की 40 सीटों पर बढ़त, AAP ने चौंकाया, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
गुजरात नगर निगम चुनाव परिणाम आज, यहां समझिए सियासी गणित
अहमदाबाद के नगर निगम के चुनाव परिणाम: भाजपा 62 सीटों पर आगे, कांग्रेस 10 पर और AIMIM 4 सीटों पर आगे