गुजरात: ब्राह्मण लड़की ने मुस्लिम दोस्‍त से मुंबई में किया निकाह, हिंदू संगठनों ने बताया लव जिहाद

hindu muslim marriage news, वडोदरा। गुजरात में वडोदरा जिले के नागरवाड़ी इलाके में रहने वाली एक ब्राह्मण युवती की लव मैरिज पर विवाद हो गया है। लड़की ने करीब 6 सालों से दोस्‍त रहे एक मुस्लिम युवक से मुंबई के बांद्रा की मस्जिद में निकाह कर लिया। इसकी जानकारी कुछ हिंदू संगठनों को लगी तो विरोध शुरू हो गया। हिंदू संगठनों एवं लड़की के परिजनों ने लड़की पर दवाब बनाया। वहीं, पुलिस लड़का-लड़की दोनेां को लेकर वडोदरा आ गई और उन्‍हें अपने-अपने घर भेज दिया। लड़की के परिवार का कहना है कि वो बहक गई थी, उसे समझाने की कोशिशें जारी हैं। वहीं, लड़के के पिता ने कहा- हमें तो इस संबंध की भनक तक नहीं थी। उन दोनों ने कैसे शादी कर ली, ये वकील से पूछा जाए।'

Vadodaras Brahmin Girl Marry A Muslim boy in mumbai, hindu organisations protest, said- its love jihad

बताया जा रहा है कि, लड़का-लड़की की लव मैरिज के बारे में पहले लड़की के परिवार को पता चला था, फिर यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। लड़के का नाम अयाज बताया जा रहा है। दोनों में पहले दोस्‍ती हुई थी और बाद में प्यार हो गया। बीते सोमवार को अयाज लड़की को मुंबई साथ ले गया। वहां लड़की का मजहब बदलावाया, फिर निकाह किया। इस पर कुछ हिंदू संगठनों को एतराज है। सूचना मिलने पर सांसद रंजनबेन भट्ट, विधायक सीमाबेन मोहिल, शहर भाजपा प्रमुख डॉक्टर विजय शाह और महामंत्री सुनील सोलंकी लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गए।

Vadodaras Brahmin Girl Marry A Muslim boy in mumbai, hindu organisations protest, said- its love jihad

इन सभी नेताओं ने लड़की के परिवार का साथ देने की बातें कहीं। इनके अलावा विभिन्‍न हिंदू संगठनों के नेताओं का भी आना-जाना शुरू हो गया है। वडोदरा के शहर भाजपा प्रमुख विजय शाह ने तो सवाल दाग दिया कि, लड़की मुस्लिम बन गई, लड़का हिंदू क्‍यों नहीं बन सकता। अगर इनका प्यार सच्चा है तो लड़के को हिंदू मजहब का हो जाना चाहिए।' वहीं, एक नेता नीरज जैन बोले कि, ''गुजरात सरकार भी लव जिहाद रोकने के लिए यूपी सरकार जैसा कानून लाए।' बहरहाल, एक स्‍थानीय न्‍यूज वेबसाइट के हवाले से लड़की ने कहा है कि, वह पति से हिंदू बनने के लिए कहेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+