कोरोना के उपचार के लिए लाए गए 2 कैदियों ने चादर की रस्सी बनाई, यूं हुए अस्पताल से फरार
सुरेन्द्रनगर। गुजरात में सुरेन्द्रनगर शहर के महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल से दो कैदी फरार हो गए। दोनों को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर यहां उपचार के लिए लाया गया था। किंतु बजाए अपना उपचार कराने के लिए उन्होंने इस मौके का फायदा फरार होने में उठाया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि, उन कैदियों ने चादर की रस्सी बनाई थी और फिर अस्पताल के परिसर से भागे।
बहरहाल, पुलिस एवं अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन उन दोनों को ढूंढने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि, कुछ दिनों पहले सुरेन्द्रनगर जेल के 60 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते सभी को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था। लेकिन आज सुबह 5 बजे के करीब इसमें से दो कैदी फरार हो गए। इतना ही नही इसकी जानकारी भी जब कैदियों की गिनती हुई तब जाकर सामने आई।
जांच के दौरान दोनों दूसरी मंजिल से चादर की रस्सी बनाकर वहां से निकले होने की हकीकत सामने आने पर पुलिस भी चौंक गई। हालांकि, अस्पताल में सीसीटीवी भी नहीं होने के कारण वहां से तो कुछ ज्यादा पता नहीं चला, लेकिन दोनों रास्ते में एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
इन कैदियों के लिए वार्ड के आस-पास खास बंदोबस्त तैनात किया गया था। ऐसे में वह दोनों चादर से नीचे उतरकर भागे तो किसी ने उनको देखा क्यों नहीं? यह सवाल लोगों में उठ रहा है। सीसीटीवी से यह भी पता चल रहा है कि, दोनों ने कपड़े भी बदले, ऐसे में उनके भागने में किसी अन्य द्वारा मदद किए जाने की आशंका जताई जा रही हैं।