तीन लोगों ने घेरकर सरेराह युवक पर गोलियां बरसाईं, हत्या की घटना CCTV में कैद

जामनगर। गुजरात के जामनगर में सरेराह एक हत्याकांड हुआ जो सीसीटीवी में कैद हो गया। इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। कार सवार तीन बदमाशों ने युवक पर गोलियां बरसाईं और वहां से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की और स्विफ्ट कार में भाग रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और इसका वीडियो वायरल हो गया है।

Two arrested in shooting incident in gujarat

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दोनों युवक एक स्विफ्ट कार से उतरकर स्कॉर्पियो की ओर आते हैं। स्कॉर्पियो के पास खड़े दो युवकों में से एक की पीठ पर गोली चलाते है। बाद में तीसरा शख्स भी आता है। पीड़ित पर तीन राउंड फायरिंग कर तीनों स्विफ्ट कार में फरार होते है। मृतक युवक का साथी युवक इस गोलीबारी के दौरान कार में घुस जाता है।

Two arrested in shooting incident in gujarat

एस पी शरद सिंघल के मुताबिक, मृतक की पहचान दिव्यराजसिंह के रूप में हुई है। मृतक के ऊपर भी हत्या और खनन के गुनाह दर्ज हैं। घटना के बाद की गई नाकाबंदी में मोरबी एलसीबी पीआई और उनकी टीम ने दो घंटे के भीतर ही स्विफ्ट कार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान जामनगर निवासी अनिरुद्धसिंह सोढा और राजकोट के मुस्ताक पठान के तौर पर हुई है। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+