स्कूल से घर लौटती किशोरी से पड़ोसी ने किया था रेप का प्रयास, 5 साल बाद 3 साल की कैद हुई
सूरत। गुजरात में सूरत के मांडवी तहसील में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। उस युवक को अब कोर्ट ने दोषी करार देते हुए तीन साल की कैद और एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुना दी है। छेड़छाड़ की घटना 28 अक्टूबर, 2015 के दिन की है, जब 13 साल की किशोरी सहेली के साथ स्कूल से लौट रही थी।

दो किशोरियों को रास्ते में देखकर उनके पड़ोस में रहने वाला युवक अनिल जीतू कोली पटेल मोटर साइकिल लिए करीब पहुंचा। उनसे कहा कि, मेरी मोटर साइकिल पर बैठ जाओ, घर की तरफ ही जा रहा हूं। इस तरह दोनों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी मोटर साइकिल पर बैठा लिया। उसके बाद कुछ दूर जाकर उसने मोटर साइकिल एक खेत के पास रोकी। वहां उसने किशोरी की सहेली को सड़क किनारे खड़ी कर दिया और किशोरी को खेत में ले गया।

किशोरी के साथ वह जोर-जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह किशोरी उसे धक्का देकर वहां से इज्जत बचाकर भागी। घर पहुंचकर उसने अपने माता-पिता को सारी हकीकत बताई। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।
चार्जशीट पेश होने के बाद से मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही थी। सुनवाई के दौरान सहायक लोकभियोजक किशोर रेवलिया आरोपों को साबित करने में सफल रहे।
अब कोर्ट में इस मामले की अंतिम सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने अभियुक्त अनिल को दोषी माना और तीन साल की कैद तथा एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications