गुजरात में तीन साधु करते थे ​महिला का यौन शोषण, डेढ़ साल बाद चढ़े पुलिस के हत्थे - VIDEO

अमरेली। यहां गढ्डा स्थित स्वामीनारायण मंदिर से जुड़े 2 साधुओं समेत तीन लोग एक महिला का यौन शोषण करते थे। पिछले लगभग डेढ़ साल से महिला उनके चंगुल में थी। किसी तरह उसने पुलिस के समक्ष पहुंचकर उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को जा पकड़ा। वे लोग साधु के वेष में शैतान निकले।

Recommended Video

    गुजरात में तीन साधु करते थे ​महिला का यौन शोषण, डेढ़ साल बाद चढ़े पुलिस के हत्थे - VIDEO
    Three sadhus physically harassed a woman, police caught them after a year and a half

    पुलिस के मुताबिक, बोटाद क्षेत्र में रहने वाली महिला को ​2019 में संत दरविदास के रघुराम भगत और गढ्डा पुराने स्वामीनारायण मंदिर के जगदीश व भावेश भगत अपने पास बुलाया था। उन्होंने उसे काम दिलाने की बात कही। उसके बाद दाम नगर में कमरे में ठहराया। आरोप हैं कि, वहां वे उससे दुष्कर्म करते थे। किसी को बताने पर चोरी के आरोप में फंसाने की धमकी देते थे। यह सिलसिला करीब डेढ़ साल तक चला।

    Three sadhus physically harassed a woman, police caught them after a year and a half

    तंग आकर महिला ने दाम नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि, उन्होंने सात से ज्यादा बार हवस का शिकार बनाया। ​आपबीती सुनने के बाद पुलिस की ओर से महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने उन तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, पहले उन लोगों का कोरोना टेस्ट होगा, उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+