कोरोना से हुई पिता की मौत, 3 बेटियों ने किया दाह संस्कार, बाढ़ के बावजूद श्मशान में पहुंचीं

भरूच। गुजरात के भरूच से बेटियों के कर्तव्य से जुड़ी ऐसी खबर है, जिसे पढ़कर कोई भी पिता गर्व महसूस करेगा। यहां तीन बेटियों का पिता कोरोना से मर गया था, बेटियों ने खुद ही उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। जिसके बाद इलाके में बाढ़ के बावजूद भी तीनों श्मशान तक पहुंचीं।

Three daughters cremated Covid-19 positive father in bharuch district gujarat

श्मशान में उन्होंने पिता की लाश का अंतिम संस्कार किया। संवाददाता के अनुसार, भरूच में कोरोना मृतकों के लिए रेवा नदी किनारे एक अलग से कोविड-श्मशान बनाया गया है। दरअसल, नर्मदा में बाढ़ के चलते रेवा नदी भी उफान पर आ गई है और श्मशान तक नावों से पहुंचा जा रहा है। ऐसे में वे तीनों बेटियां भी श्मशान पहुंचीं।

Three daughters cremated Covid-19 positive father in bharuch district gujarat

यह श्मशान रेवा नदी किनारे गोल्डन ब्रिज के पास स्थित है और रेवा नदी नर्मदा से जुड़ी हुई है। अब जबकि, नर्मदा में बाढ़ आई हुई है, तो रेवा नदी भी उफान पर आ गई है और पानी निचले इलाकों में भर गया है। बाढ़ के चलते लोग मुश्किल से श्मशान तक पहुंच पा रहे हैं। ऐसे वक्त में बेटियों का श्मशान जाकर पिता का दाह संस्कार करना चर्चा का विषय बन गया है।

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि लाशों को नाव से श्मशान ले जाया जा रहा है। सड़कों पर पानी भरने के चलते लोग यहां नावों के जरिए ही पहुंच पा रहे हैं। इससे पहले गुजरात में ही जूनागढ़ एवं भावनगर में बाढ़ के कारण श्मशान डूब ही गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+