घर में घुसकर वृद्धा की हत्या की, उसके बाद ले उड़े थे सोना और कैश, महिला समेत 3 अरेस्ट
वलसाड। गुजरात में वलसाड तहसील के भूतसर गांव में एक वृद्धा को उसी के घर में घुसकर मार डाला गया। उसके बाद उसके सोने के गहनों सहित नकदी को बदमाश ले भागे। अब इस मामले में एलसीबी ने एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोना व नकदी भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की रात में गांव के सोलंकी फलिया निवासी दीपसिंह सोलंकी के घर में बदमाशों ने हमला कर दिया था। बदमाशों ने दीपसिंह की पत्नी रमीलाबेन की हत्या कर दी और सोने के आभूषण व नकदी लूट ली थी। बदमाशों के घर से निकलने पर दीपसिंह भाई सोलंकी की चीख-चिल्लाहट सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े आए। वे उन्हें अस्पताल लेकर गए। वहीं, घटना का पता चलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी थी।

पुलिस की टीम कई इलाकों में हत्यारों को खोज रही थी। उसी दौरान एलसीबी के एएसआई मिया मोहम्मद शेख को सूचना मिली कि, बदमाशों को अतुल के पास देखा गया है। जिसके उपरांत एलसीबी ने वहां पहुंचकर एक कार से श्रीभाई तेजबहादुर कवी, हमजा उर्फ हनी रियाज कुरैशी और दक्षाबेन शशिकांत पटेल को जा दबोचा।
उक्त तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ हुई। जिसके बाद उनके पास से लूट के एक लाख 16 हजार नगद, 25 ग्राम सोना और मोबाइल समेत 6 लाख 82 हजार का सामान जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक, हत्या एवं लूटकांड के खुलासे के लिए एलसीबी को जांच में लगाया गया था। एसपी ने निर्देश दिए थे कि, आरोपियों को गिरफ्तार करके माल बरामद किया जाए। बहरहाल, पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications