गुजरात न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

गुजरात में 1 वोट से पंचायत चुनाव जीता भाजपा प्रत्याशी, पार्टी ने 318 सीटों में से 308 जीतीं

Google Oneindia News

गांधीनगर। गुजरात पंचायत चुनाव परिणाम आज आ रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा इन चुनावों में भी अपना जोरदार प्रदर्शन दोहरा रही है। इससे कुछ ही दिन पहले भाजपा ने सभी 6 नगर निगमों में भी बहुमत हासिल किया था। अब तहसील-नगर पंचायत चुनावों में भी उसके सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, गुजरात पंचायत चुनाव में 318 सीटों में से 308 पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वहीं, 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है।

this BJP candidate won panchayat election in Gujarat by one vote

इस प्रत्याशी ने 1 वोट से चुनाव जीता
एक भाजपा प्रत्याशी की जीत ने वाकई चौंका दिया। भाजपा प्रत्याशी राजभाई वाडेर ने एक वोट से जीत हासिल की है। हाल ही में आमोद नगरपालिका और बोटाद नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 में भी भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं। गुजरात पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है और मेहसाणा, कच्छ सहित 10 जिलों में सत्तारूढ़ भाजपा ही अन्य पार्टियों से आगे रही है। संतालपुर तालुका पंचायत की गंजीसर सीट और बारडोली नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में भाजपा जीती है। बाकी सीटों पर मतगणना अभी भी चल रही है।

this BJP candidate won panchayat election in Gujarat by one vote

गुजरात में कांग्रेस नेतृत्व नहीं रहा, यहां ये खत्म हो गई, लोगों ने विपक्ष लायक भी नहीं समझा: रूपाणीगुजरात में कांग्रेस नेतृत्व नहीं रहा, यहां ये खत्म हो गई, लोगों ने विपक्ष लायक भी नहीं समझा: रूपाणी

ऐसे हुए थे चुनाव
राज्य में नगर पालिका की 8,473 सीटों, जिला पंचायत की 980 और तहसील पंचायत की 4,773 सीटों के लिए मतदान हुआ था। मतदान के लिए कुल 36,008 बूथ बनाए गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तहसील पंचायतों के चुनावों में लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ। नगर पालिकाओं की बात की जाए तो 81 नगरपालिकाओं में 58.82 फीसदी वोटिंग हुई। इसके अलावा 31 जिला पंचायतों में 65.80 फीसदी वोटिंग हुई है। 231 तहसील पंचायतों में 66.60 फीसदी वोटिंग हुई है।

गुजरात पंचायत चुनाव परिणाम 2021: आप का जामनगर में कमाल, कांग्रेस को भी एक जगह जीत मिलीगुजरात पंचायत चुनाव परिणाम 2021: आप का जामनगर में कमाल, कांग्रेस को भी एक जगह जीत मिली

Comments
English summary
this BJP candidate won panchayat election in Gujarat by one vote | gujarat panchayat election 2021 results
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X