गुजरात: कोरोना का हॉटस्पॉट बने सूरत में संक्रमितों की संख्या 25 हजार पार, यहां समझिए कौन ज्यादा चपेट में आए
सूरत। गुजरात में सूरत जुलाई महीने से ही कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां रोज अहमदाबाद से भी ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार पार जा चुका है। जबकि, सक्रिय मरीजों की संख्या 2,564 है।
covid19india.orgपोर्टल के मुताबिक, राज्य में जहां कोरोना से 3271 लोगों की मौत हो गई, वहीं अकेले सूरत जिले में 879 की मौत हो चुकी है। बीते रोज बताया गया कि, शहर और जिले में बुधवार को 262 कोरोना पॉजिटिव मिले और 4 जनों की मौत हुई। शहर में नए मरीजों की संख्या 155 थी और शेष जिले में 107 रही। वहीं, कुल 274 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

विभाग की ओर से बताया गया कि, सूरत शहर में जो नए 155 नए मरीज मिले, उनमें सबसे अधिक अठवा जोन में 51, रांदेर जोन में 24, वराछा-ए जोन में 12, कतारगाम जोन में 19, सेंट्रल जोन में 10, लिम्बायत, उधना जोन में 15-15, वराछा-बी जोन में 9 कोरोना मरीज मिले। यह भी चौंकाने वाली बात है कि, यहां दो डॉक्टर, तीन नर्स, 7 बिजनसमैन पॉजिटिव निकले हैं।

इस तबके को ज्यादा हुआ कोरोना
कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में अमृता अस्पताल के डॉक्टर, परवत पाटिया स्किन विशेषज्ञ डॉक्टर, न्यू सिविल कोविड-19 हॉस्पिटल की नर्स, विराल अस्पताल में नर्स, कतारगाम द्वारकेश मेडिकल कर्मचारी, सोसियो सर्कल एम्ब्रोयडरी, सरदार मार्केट फल समेत 4 व्यापारी, 7 छात्र और किसान शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया कि, इस तबके के अलावा सूरत में कंसलटेंट, फोटोग्राफर, टेक्सटाइल मार्केट में दुकान, दो रियल एस्टेट ब्रोकर, एयरपोर्ट कर्मचारी, 2 हीरा श्रमिक, भारत पेट्रोलियम कर्मचारी, हजीरा सेल कंपनी में कर्मचारी, कुक, मुगलीसरा दमकल विभाग कर्मचारी, ओएनजीसी कर्मचारी भी वायरस की चपेट में आए।













Click it and Unblock the Notifications