गुजरात: वडोदरा में भी पत्थरबाजी, मंदिर को बनाया निशाना, 5 घायल, घटनास्थल पर हुई पुलिस तैनात
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में हुए गुटों के बवाल के बाद वहां पुलिस-जाब्ता तैनात कर दिया गया है। पुलिस के बयान में कहा गया है कि, घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नर के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जहां रविवार देर रात पथराव हुआ, और कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे। उन घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि, उपद्रवियों ने एक मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष की ओर से पत्थर मारे जाने के चलते वहां हिंसा भड़की। इस हिंसक झड़प के दौरान एक मंदिर के अंदर मूर्ति को भी निशाना बनाया गया। इससे स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल बुलाने के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि, पुलिस बल रातों-रात मूर्ति को एक नई मूर्ति से बदलने में भी कामयाब रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, झड़प सोमवार सुबह करीब 12 बजे एक मामूली सड़क हादसे के कारण हुई। इस बीच, घटना पर आगे टिप्पणी करते हुए, पुलिस ने कहा कि मामले के कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि, एक मामूली सी बात पर यहां झड़प हुई, जिसके परिणामस्वरूप पथराव हुआ।












Click it and Unblock the Notifications