Smartphone Sahay Yojana Gujarat: इस साल कब मिलेगा किसानों को फ्री स्मार्टफोन? यहां है हर सवाल का जवाब
Smartphone Sahay Yojana Gujarat: गुजरात सरकार की किसानों के लिए स्मार्टफोन सहाय योजना चलाती है। किसानों को डिजिटल दौर से जोड़ने की दिशा में यह एक अहम पहल बन चुकी है। इस योजना का मकसद ग्रामीण किसानों तक मौसम की सटीक जानकारी, फसल सुरक्षा के अलर्ट, मंडी भाव और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे मोबाइल के जरिए पहुंचाना है।
सरकार मानती है कि स्मार्टफोन के माध्यम से किसान आधुनिक खेती की तकनीकों को आसानी से अपना सकते हैं। डिजिटल तकनीक से जुड़ने पर उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। डिजिटल इंडिया बनाने की दिशा में यह प्रदेश सरकार की अहम योजना है। जानें इस साल कैसे किसान इसका लाभ ले सकते हैं।

Smartphone Sahay Yojana Gujarat के तहत कितनी मिलेगी आर्थिक मदद?
योजना के तहत किसान अगर स्मार्टफोन खुद खरीदते हैं, तो उसकी कीमत का 40 प्रतिशत या अधिकतम 6,000 रुपये (जो भी कम हो) अनुदान के रूप में दिया जाता है। यह राशि केवल मोबाइल फोन की खरीद पर ही मान्य है। चार्जर, हेडफोन या अन्य एक्सेसरीज पर कोई सहायता नहीं मिलती।
Smartphone Sahay Yojana का लाभ कौन उठा सकता है?
- आवेदक गुजरात का निवासी और भूमिधारी किसान होना जरूरी है।
- संयुक्त जमीन होने की स्थिति में परिवार का केवल एक सदस्य ही योजना का लाभ ले सकेगा।
- किसान अपने जीवनकाल में सिर्फ एक बार इस योजना का फायदा उठा सकता है।
स्मार्टफोन किसान सहायता योजना के लिए चाहिए ये जरूरी दस्तावेज
आवेदन के समय आधार कार्ड, जमीन के 8-A रिकॉर्ड, बैंक पासबुक, स्मार्टफोन का GST वाला पक्का बिल और मोबाइल का IMEI नंबर देना अनिवार्य है।
कैसे करें आवेदन?
किसानों को i-Khedut Portal पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। मंजूरी मिलने के बाद मोबाइल खरीदकर उसका बिल पोर्टल पर अपलोड करना पड़ता है। इसके बाद अनुदान राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
Smartphone Sahay Yojana 2026 के लिए कब खुलेगा पोर्टल?
- सूत्रों के मुताबिक, नए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से जून 2026 के बीच शुरू होने की संभावना है। यह योजना "पहले आओ-पहले पाओ" आधार पर चलती है।
- हर जिले के लिए लाभार्थियों का लक्ष्य तय रहता है। इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि पोर्टल खुलते ही तुरंत आवेदन करें।
- सरकार का मानना है कि यह योजना किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाकर खेती को स्मार्ट और मुनाफेदार बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।












Click it and Unblock the Notifications