Gujarat: पाटन में दर्दनाक हादसा, टायर फटने के बाद खड़े ट्रक में जा घुसी जीप, 6 की मौत

गुजरात के पाटन में दोपहर को बड़ा भीषण हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं।

Patan Road accident

Gujarat Six People death in Road accident: गुजरात के पाटन में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। पाटन जिले में बुधवार दोपहर एक जीप ने खड़े ट्रक को पीछे से भीषण टक्कर मार दी, जिसमें चार महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 8 अन्य घायल के घायल होने की खबर है। (Photo-@DDNewsGujarati/twitter)

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी जीप

हादसा पाटन के राधनपुर वाराही हाईवे रोड पर हुआ। खबर के अनुसार सवारियों से भरी जीप का टायर फट गया, जिसके बाद जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस भयानक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।

टायर फटने के बाद हुआ हादसा

पुलिस उपाधीक्षक केके पंड्या ने कहा कि हादसा उस वक्त राधनपुर के पास हुआ, जब करीब 15 यात्रियों को ले जा रही जीप के चालक ने टायर फटने के बाद गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। जीप वाराही गांव की ओर जा रही थी।

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

मृतकों की पहचान संजूभाई फुलवाड़ी (50), दुदाभाई राठौड़ (50), राधाबेन परमार (35), काजल परमार (59), अमृता वंजारा (15) और पिनालबेन वंजारा (7) के रूप में हुई है। सड़क हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन बचाव अभियान शुरू कर दिया, जिसके बाद घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों को राधनपुर और पाटन के विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+