नित्यानंद बोला- अपने देश कैलासा में 1 लाख लोगों को बसाना चाहता हूं, फ्लाइट से आओ यहां
swami nithyananda country kailasa visa & citizenship News, अहमदाबाद। पिछले साल देश छोड़कर भागे युवतियों को बंधक बनाने एवं उनके अपहरण के आरोपी विवादास्पद गुरू स्वामी नित्यानंद फिर चर्चा में हैं। नित्यानंद ने दावा किया था कि, वह खुद के देश की स्थापना कर चुके हैं। जिसे 'कैलासा' नाम दिया गया। अब नित्यानंद का कहना है कि, 'कैलासा' में कम से कम 1 लाख लोगों को बसाने की योजना बना रहे हैं। यह बात उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के अवसर पर कही। वीडियो में उन्हें कहते सुना गया- "मैं कम से कम 100,000 लोगों को 'कैलासा' में बसाने की योजना बना रहा हूं।"

'1 लाख लोग 'कैलासा' में बस जाएं'
नित्यानंद ने कहा, "वैश्वीकरण की वजह से संचार में बदलाव आया है, परिवहन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। लेकिन मानव निर्मित आपदा के कारण होने वाले प्रवासन पर ध्यान देने की जरूरत है।" बता दिया जाए कि इससे पहले वह कथित हिंदू संप्रभु राष्ट्र 'कैलासा' में एक रिज़र्व बैंक स्थापित करने का दावा भी कर चुके हैं। साथ ही आगंतुकों के लिए वीजा जारी करना भी शुरू कर दिया है। जिसके बारे में उन्होंने घोषणा की कि विमान ऑस्ट्रेलिया से यात्रियों को वहां ले जाएगा, जहां उन्होंने 'कैलासा' की स्थापना की है।
Recommended Video

भगोड़े बाबा ने बताया- कैसे पहुंचें कैलासा
स्वघोषित देश के बारे में बात करते हुए नित्यानंद बोला कि, ‘कैलासा' आने के लिए लोगों को ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइट लेनी होगी। उसने कहा कि, हमारा देश दुनिया का सबसे अच्छा देश है।' नित्यानंद का दावा है कि वीज़ा के तहत इस सफर में लोगों को परम शिव के दर्शन भी कराए जाएंगे। यह वीडियो सामने आने के बाद जांच एजेंसियां कयास लगा रही हैं कि नित्यानंद के ‘कैलासा' की लोकेशन कहीं ऑस्ट्रेलिया के ही पास तो नहीं है। हालांकि, नित्यानंद ने पिछले साल कैरेबियाई देश इक्वाडोर के एक टापू पर अपना देश बसा लेने का दावा किया था। जिसे ही उसने 'कैलासा' नाम दिया था। अब उसका कहना है कि, उस देश के लिए वीज़ा सर्विस शुरू कर दी गई है। इससे पहले नित्यानंद गणेश चतुर्थी पर 'हिंदू रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा' लॉन्च करने का दावा कर चुका है।

अक्टूबर में भाग गया था भारत छोड़कर
मालूम हो कि, पिछले साल इस विवादास्पद गुरू ने ‘कैलासा' के नाम से वेबसाइट भी लॉन्च की थी। जिसकी वेबसाइट के अनुसार यह दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल हिंदू राष्ट्र है। उस देश के राष्ट्रीय पशु, पक्षी, प्रतीक, वृक्ष और फूल के साथ पहले से ही ऋषभ ध्वाजा नामक एक ध्वज भी है। जिसकी तीन आधिकारिक भाषाएं भी हैं- अंग्रेजी, संस्कृत और तमिल। एक खास बात यह भी पता चली है कि,‘कैलासा' की वेबसाइट स्पैनिश संस्करण में भी है, जो महामारी के इस कठिन समय में दुनिया भर के देशों के साथ अपने देश की एकजुटता को व्यक्त करता है।

पुलिस एवं एजेंसियां नहीं पकड़ सकीं
वहीं, अहमदाबाद एवं बेंगलुरू पुलिस इस बात का पता नहीं लगा सकी हैं कि नित्यानंद रह कहां रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में पुलिस ने यही माना कि, नित्यानंद की लोकेशन इक्वाडोर के पास मिलती है। मगर, इस बारे में पुष्टि नहीं हुई कि उसने अलग देश भी बसा रखा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि, नित्यानंद द्वारा कोई देश बसा लेने की बातों में दम नहीं है। हां, उसे वापस भारत लाए जाने के मुद्दे पर सरकार भी चुप्पी साधे हुए है।

तमिलनाडु में हुआ था जन्म
विभिन्न पोर्टल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, नित्यानंद मूलत: तमिलनाड़ु का निवासी है। यहां उसका जन्म 1978 में तिरुवन्नामलाई नामक स्थान पर हुआ था। बचपन में लोग उसे ए. राजशेखरन कहते थे। जैसे-जैसे बड़ा हुआ वह ढोंग करने लगा। उसने खुद को ‘परमशिव' का अवतार तक कह दिया। कहता था कि मेरे पास तीसरी आंख है और मैं भविष्य भी देख सकता हूं। इसी तरह के दावे कर-करके उसने अपने फॉलोअर्स की अच्छी खासी संख्या कर ली।

ऐसे-ऐसे आरोप लगे उस पर
नित्यानंद ने देश-विदेश के कई स्थानों पर 'नित्यानंद ध्यानपीतम'की शुरुआत की। अहमदाबाद और बेंगलुरू में आश्रम परिसर बनवाए। जिनमें अनुयायियों से चंदा मांगा जाता था। साथ ही अनुयायियों के लड़के-लड़कियों से काम कराया जाता था। फिर रेप का भी आरोप नित्यानंद पर लगा। जिसके बाद नित्यानंद ने खुद को नपुंसक बता डाला। मगर, जब अहमदाबाद स्थित उसके आश्रम से कई लड़कियां गायब हुईं तो फिर नित्यानंद पर उंगली उठने लगी।

दो बहनें भी घर से भागीं
कुछ समय बाद पता चला कि, वो 2 सगी बहनें भी विदेश पहुंचा दी गई हैं। उसी दौरान नित्यानंद के भी देश से भाग निकलने की कहानी सामने आई। तब से कोर्ट उन्हें पेश होने के लिए कहता रहा है। मगर, किसी ने भी कोई हाजिरी नहीं दी। ऐसा देखा जा रहा है कि, पिछले साल विदेश भाग जाने के बाद से नित्यानंद के सपोर्टर्स उसके वीडियो और स्पीच को सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रसारित करते हैं।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications