तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकराकर हवा में उड़ी, बाइक सवार पर गिरी, दर्दनाक हादसे का VIDEO

जूनागढ़. गुजरात में केशोद एवं गड़ू के बीच हाईवे के डायवर्जन के निकट दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से उछलकर हाईवे की दूसरी लेन पर दौड़ रही बाइक पर गिरी। जिससे बाइक सवार कुचल गया। मौके पर उसका दम टूट गया। वहीं, उसी बाइक पर बाइक सवार के पीछे बैठी पित्तराई बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। हाईवे के पास ही मौजूद कैमरे में पूरा हादसा कैद हो गया।

हाईवे की लेन से दूसरी लेन पर पहुंची कार

हाईवे की लेन से दूसरी लेन पर पहुंची कार

सीसीटीवी कैमरे के वीडियो में आप देख सकते हैं कि भयावह हादसा कैसे हुआ। कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई थी, फिर वह उछलकर बाइक के उूपर से दूसरी तरफ जा गिरी। संवाददाता के अनुसार, वह स्कॉर्पियो कार थी। एक फिल्मी सीन की तरह हादसा हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त दूसरी कार भी दौड़ रही थी। दूसरी कार वाले ने तुरंग ब्रेक मारी और वह हादसे का शिकार होने से बच गया। लेकिन जिस बाइक के उूपर वह स्कॉर्पियो गिरी, वह बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

भाई-बहन दोनों शॉपिंग को जा रहे थे

भाई-बहन दोनों शॉपिंग को जा रहे थे

पुलिस का कहना है कि, मालिया हाटिना के वांदरवड़ गांव निवासी 23 वर्षीय पंकज भेंदरडा अपनी 20 साल की बहन मधुबेन के साथ बाइक पर जा रहा था। हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो कार ने उन्हें निशाना बनाया। दोनों भाई-बहन बाइक के साथ ही कार के नीचे आ गए थे। दोनों को केशोद अस्पताल ले जाया गया। पंकज और मधुबेन को जूनागढ़ के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।

23 फरवरी को होने वाली थी शादी

23 फरवरी को होने वाली थी शादी

पता चला है कि, आगामी 23 फरवरी को पंकज की शादी होने वाली थी। वह पितराई बहन के साथ शादी की शॉपिंग करने केशोद जा रहा था। लेकिन हादसे ने सब कुछ तबाह कर दिया। शादी के कुछ दिनों पहले ही बेटे की मौत हो जाने से घर पर मातम पसर गया। उधर, पुलिस उक्त स्कॉर्पियो चालक को खोजने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+