लॉकडाउन को ताक पर रखकर रेड जोन में खेल रहे थे क्रिकेट, गुजरात पुलिस ने 11 पकड़े
राजकोट। गुजरात में राजकोट का जंगलेश्वर क्षेत्र कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते रेड जोन में है। मगर, यहां कुछ लोग लॉकडाउन को ताक पर रखकर क्रिकेट खेलने लगे। पुलिस को पता नहीं चले इसलिए उन्होंने नाइट क्रिकेट प्लान किया। एक वीडियो के आधार पर इसकी सूचना पुलिस को मिली। तब पुलिस ने 11 युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोग राजकोट के जंगलेश्वर में क्रिकेट खेल रहे थे और उसका वीडियो सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर अपलोड कर रहे थे। उनके खिलाफ लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ। उन्हें मानो अपने स्वास्थ्य की कोई फिक्र ही न हो। जबकि, इसी इलाके में 40 से अधिक कोरोना मरीज पाए जा चुके हैं। इसीलिए यह रेड जोन भी घोषित है।
आरोपियों की जानकारी देते हुए भक्तिनगर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर वीके गंधवी ने कहा- 'जंगलेश्वर कोरोना हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां 40 से ज्यादा कोरोना केस सामने आ चुके हैं। पूरे इलाके को 3 किमी के दायरे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। हमने जो लड़के पकड़े हैं, उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अलग-अलग रखा है। उन लड़कों ने नियमों का उल्लंघन करके क्रिकेट खेला था।'












Click it and Unblock the Notifications