क्या गुजरात में कानून व्यवस्था खत्म?, बार-बार मिल रही करोड़ों की ड्रग्स: राहुल गांधी
अहमदाबाद। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर करारा वार किया है। राहुल गांधी ने गुजरात में बार-बार मिल रही करोड़ों की ड्रग्स को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने आज कहा कि, मेरे डबल इंजन सरकार (केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार) से सवाल हैं कि कौन लोग हैं जो लगातार ड्रग्स-शराब माफिया को संरक्षण दे रहे हैं? एक ही पोर्ट पर 3 बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद, उसी पोर्ट पर लगातार ड्रग्स कैसे मिल रही है?

राहुल गांधी ने मुंद्रा पोर्ट पर जुलाई में बरामद ड्रग्स को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। राहुल ने कहा, ''क्या गुजरात में कानून व्यवस्था ख़त्म हो गई है? माफिया को कानून का कोई डर नहीं या ये माफिया की सरकार है?' राहुल ने ट्वीट किया, 'गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पिछले साल सितंबर में 3 हजार किलो ड्रग्स मिली थी। तकरीबन ₹21000 करोड़ की। फिर इसी साल मई में वहीं से 56 किलो ड्रग्स मिली, ₹500 करोड़ की। और, फिर अब 75 किलो ड्रग्स मिली है, जिसे ₹375 करोड़ की बताया जा रहा है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या हो रहा है..गुजरात के युवाओं को नशे में क्यों धकेला जा रहा है?
राहुल ने कहा- मेरे 2 सवाल हैं:
1. एक ही पोर्ट पर 3 बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद, उसी पोर्ट पर लगातार ड्रग्स कैसे उतर रही है?
2. क्या गुजरात में कानून व्यवस्था ख़त्म है? माफिया को कानून का कोई डर नहीं? या ये माफिया की सरकार है?












Click it and Unblock the Notifications