Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gujarat Election:सूरत में अपनी पहली रैली में BJP पर बरसे राहुल, कहा-'आदिवासी भारत के पहले मालिक, लेकिन...'

Rahul Gandhi in Gujarat: गुजरात में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद प्रचार जोरों पर चल रहा है। एक तरफ जहां बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई बड़े नेता मैराथन जनसभाओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं अब दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनावी समर में प्रचार की जिम्मेदारी संभाल ली है। गुजरात चुनाव को लेकर 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच राहुल गांधी सोमवार को सूरत पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

Rahul Gandhi Gujarat

Recommended Video

    Gujarat Election 2022: PM Modi का वार, Rahul Gandhi,Medha Patkar पर निशाना |वनइंडिया हिंदी|*Politics

    सूरत में राहुल गांधी बीजेपी पर हुए आक्रामक

    गुजरात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के प्रचार की कमान अपने हाथों में ले ली है। कन्याकुमारी से शुरू होने वाले पूरे देश से होकर निकल रही भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने गुजरात में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान सूरत की जनसभा में राहुल गांधी बीजेपी पर आक्रामक होते दिखें। उन्होंने जनसभा में कहा कि बीजेपी आपको आदिवासी नहीं, वनवासी समझती है।

    'BJP आपको आदिवासी नहीं कहते, वो...'

    अपने भाषण में राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP आपको आदिवासी नहीं कहते हैं वो आपको वनवासी कहते हैं, वो आपको ये नहीं कहते कि आप हिंदुस्तान के पहले मालिक हो बल्कि वो ये कहते हैं कि आप जंगल में रहते हो मतलब वो ये नहीं चाहते कि आप शहरों में रहो और आपके बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर आदि बने।

    'आप वनवासी नहीं आदिवासी हैं। यह देश आपका है'

    उन्होंने कहा कि आदिवासी भारत के पहले मालिक हैं, लेकिन बीजेपी उन्हें 'वनवासी' कहती है। जिनकी जमीन बीजेपी छीन कर 2-3 उद्योगपतियों को दे सकती है, वे नहीं चाहते कि आदिवासी शहरों में रहें। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मिले। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी आपका हक छीनना चाहती है। आप वनवासी नहीं आदिवासी हैं। यह देश आपका है।

    गुजरात में कांग्रेस जनसमर्थन के लिए लगातार रैलियां कर रही है, लेकिन अब राहुल गांधी भी प्रचार में आ चुके हैं, ऐसे में पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आएगा। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया था, लेकिन अब गुजरात में वो एक नई उर्जा के साथ मैदान में दिखाई दे रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+