गुजरात में नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश, खुद ही छाप लेते थे 2-2 हजार वाले नोट, पूरे बंडल जब्त
fake currency notes in gujarat: गुजरात में नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहां भावनगर पुलिस ने 2 हजार रुपए की 6951 नकली नोटों के साथ 5 लोगों को धर दबोचा है। हालांकि, 3 फरार भी हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, भावनगर शहर से 1 करोड़ 39 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए गए हैं। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

2 हजार की नकली नोटों का जत्था बरामद
रैकेट के सदंर्भ में आईजी अशोककुमार यादव तथा एसपी रविंद्र पटेल ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, भावनगर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गुप्त सूचना के आधार पर श्रीराम सोसाइटी में मंगलवार को छापेमारी कर कार्रवाई की। उक्त मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ भरतनगर पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, भावनगर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर घोघारोड गायत्रीनगर विस्तार में स्थित श्रीराम सोसाइटी में छापेमारी की जहां से भारतीय अर्थतंत्र को नुकसान पहुंचाने के इरादे से पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत स्वयंहित के लिए 2 हजार की नकली नोटों का जत्था बरामद किया गया।

पुलिस ने 6951 नोट जब्त किए
पुलिस के मुताबिक, नकली नोट रैकेट में 3 आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस की छापेमारी में खुलासा हुआ कि, वे लोग खुद ही नकली नोटों की छपाई कर लेते थे। पुलिस ने कलर प्रिंटर, जेरॉक्स, स्नैनर के जरिए बनावटी 6951 नोट जब्त किए हैं, जिनकी बाजार में कीमत 1,39,02,000 बताई गई है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नकद 17050 रुपए सहित तमाम सामग्री मिलाकर लगभग 1,97,700 रुपए का माल-सामान जब्त किया।

ये लोग पकड़े गए
मौके से पुलिस ने हिरेन रमेश, हार्दिक भुपत, पंकज जीवा, अयूब उस्मान, मेराज कुरशी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सुरेश मोहन, जावेद हाजी सरमाली और मोहम्मद रफीक उस्मान कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि, भावनगर पुलिस ने 2 हजार रुपए की 6951 नकली नोटों के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications