Heeraben Modi Passes Away: अंतिम सफर पर हीराबेन मोदी, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया कंधा
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया, वे 100 साल की थीं। पीएम मोदी और उनके भाइयों ने अपनी मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

PM Narendra Modi mother Heeraben Modi passes away: गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई हैं। पीएम मोदी और उनके भाइयों ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। हीराबेन मोदी को गांधीनगर में अंतिर संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। हीराबेन मोदी 100 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से तबीयत बिगड़ने के चलते वो अहमदाबाद के हॉस्टिल में भर्ती थीं।
मां हीराबेन मोदी के निधन की खबर मिलते ही पीएम नरेंद्र मोदी गांधीनगर पहुंचे। इस दौरा उनके साथ भाई सोमाभाई मोदी और परिवार के अन्य सदस्य भी हीराबेन मोदी के आवास पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने नम आंखों से अपनी स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बता दें कि गांधीनगर में हीराबेन मोदी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है।
अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। बता दें कि हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए गांधीनगर सेक्टर 30 के श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। इस दौरान शव वाहन में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अंतिम यात्रा में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इकट्ठा होने से मना किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications