गुजरात न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

PM मोदी बोले- हम किसानों के लिए 24 घंटे तैयार, उनके कंधे से बंदूक चलाने वाले परास्त हो जाएंगे

Google Oneindia News

कच्छ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के कच्छ आए। यहां से मोदी ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन पर बयान दिया। उन्होंने कहा- 'कृषि सुधारों की मांग सालों से उठ रही थी। किसान संगठन हमेशा से यही मांग कर रहे थे। आज देश ने ऐतिहासिक कदम उठाया तो विपक्ष के लोग किसानों को भ्रमित करने में जुट गए हैं। हम किसानों के हित के लिए 24 घंटे तैयार हैं। किसानों का हित ही हमारे लिए सर्वोपरि है। वे हमारी प्रा​थमिकता में हैं।'

Recommended Video

PM Modi in Gujarat: कई योजनाओं की रखी आधारशिला, PM बोले- किसानों को डराने की साजिश | वनइंडिया हिंदी
PM Narendra Modi in kutch, given statement on farmers over farm laws

प्रधानमंत्री बोले- 'मुझे भरोसा है कि किसानों के आशीर्वाद की ताकत से भ्रम फैलाने वालों, किसानों के कंधे से बंदूक चलाने वालों को जवाब मिलेगा। ऐसे लोग परास्त हो जाएंगे।' मोदी ने कहा कि, गुजरात पहला ऐसा राज्य है जिसने किसानों के लिए नीतियां बनाईं। किसानों के लिए अलग से नेटवर्क बनाया जा रहा है। उनके लिए नई लाइनें बनाई जा रही हैं। किसान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। अब कुछ लोग कृषि कानूनों को लेकर किसानों के साथ राजनीति कर रहे हैं, सुनिए..ये लोग किसानों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। सरकार अच्छे कानून लाई है।'

गुजरात: कच्छ पहुंचे PM मोदी ने 3 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया, बोले- कच्छ अब वीरान नहीं रहता, बदलाव ला रहा हैगुजरात: कच्छ पहुंचे PM मोदी ने 3 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया, बोले- कच्छ अब वीरान नहीं रहता, बदलाव ला रहा है

PM Narendra Modi in kutch, given statement on farmers over farm laws

सौर उूर्जा के बारे में मोदी बोले, 'आपको मालूम होगा पहले सोलर पावर के 16-17 रुपए प्रति यूनिट बिकने की बात कही गई थी, आज यही बिजली 2-3 रुपए प्रति यूनिट बिक रही है।' उन्होंने कहा कि, 'सोलर एनर्जी की हमारी क्षमता 16 गुना तक बढ़ गई है। इस क्षेत्र में 104 देशों की स्टडी सामने आई है। यह बताती है कि सोलर एनर्जी इस्तेमाल करने वालों में भारत ने टॉप-3 देशों में जगह बनाई है। ये बहुत खुशी की बात है।'

गुजरात में बेमौसम बारिश से हजारों किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, CM विजय रूपाणी ने की घोषणा, कई जिलों में हुई थी बर्बादीगुजरात में बेमौसम बारिश से हजारों किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, CM विजय रूपाणी ने की घोषणा, कई जिलों में हुई थी बर्बादी

Comments
English summary
PM Narendra Modi in kutch, given statement on farmers over farm laws
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X