PM मोदी की चाची नर्मदाबेन का अहमदाबाद में कोरोना से निधन
अहमदाबाद, अप्रैल 27: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का कोरोना वायरस संक्रमण होने के बाद निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। नर्मदाबेन (80) अपने बच्चों के साथ शहर के न्यू रानीप इलाके में रहती थीं। प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर हमारी चाची को करीब 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रह्लाद मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से तबियत बिगड़ने पर हमारी चाची नर्मदाबेन को करीब दस दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमण की वजह से उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखी गई थी। उन्होंने आज हॉस्पिटल में आखिरी सासें लीं। उन्होंने कहा कि उनकी चाची के पति जगजीवनदास, प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनकी कई साल पहले मृत्यु हो गई थी।
गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 14352 नए पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि 170 लोगों की मौत हो गई। कोरोना वायरस से राज्य में सबसे ज्यादा अहमदाबाद प्रभावित है, यहां 5725 नए केस मिले हैं। वहीं, सूरत में 2269, वड़ोदरा में 526 और राजकोट में 558 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं, इसी बीच मंगलवार को गुजरात के 9 और शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। अब कुल 29 शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
इन शहरों में जरूरी सेवाओं के अलावा कई सेवाओं पर पाबंदियां लगाईं गई हैं। पहले जहां 8 महानगरों समेत 20 शहरों में रात के 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक कर्फ्यू था, उन 20 शहरों के अतिरिक्त अब हिम्मतनगर, पालनपुर, नवसारी, वलसाड, पोरबंदर, बोटाद, विरामगाम, छोटा उदेपुर और वेरावल-सोमनाथ समेत कुल 29 शहरों में रात के 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा।
बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3.23 लाख मामले दर्ज किए गए, और 2,771 लोगों की मौत हो गई। ये आंकड़ा 26 अप्रैल को आए डेटा से थोड़ा कम है। सबसे अहम बात यह है कि, आज पिछले दिन के मुकाबले टेस्ट भी कम हुए थे, जिसके चलते मामलों में गिरावट बताई जा रही है। इसी के साथ देश में एक्टिव केसों की संख्या 29 लाख के करीब पहुंच गई है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications