PM Modi Gujarat Visit: आज गुजरात में पीएम मोदी, 82,950 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
PM Modi Visit Gujrat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और 27 मई को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं, इस दौरान वो दाहोद, भुज और गांधीनगर में ₹82,950 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह दौरा राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, रेलवे, शहरी विकास और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी 26 मई को अपने दौरे की शुरुआत कच्छ के भुज से करेंगे, जहां वे ₹53,414 करोड़ की 33 बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं में कांडला पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सौर ऊर्जा, पावर ट्रांसमिशन, सड़क और भवन निर्माण शामिल हैं।
PM Modi गुजरात को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री बाबरजार सबस्टेशन (जामनगर), अमरेली, जूनागढ़ और गिर सोमनाथ में 66 केवी एचटीएलएस ट्रांसमिशन लाइनें, मुरबी जिले के जामबुड़िया वीडियो में 11 मेगावॉट का सोलर पीवी प्रोजेक्ट का उद्धाटन करेंगे। इसके साथ ही कच्छ के मंझाल और लाकड़िया में 10 और 35 मेगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र और जामनगर के बाबरजार में 210 मेगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।
कांडला में 10 मेगावॉट की ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा और गांधीनगर के गांधिधाम में डीपीए कार्यालय में उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हिस्सा होगा। इसके अलावा धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों जैसे माता ना माध, खाटला भवानी और चाचर कुंड में भी पर्यटन एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
दाहोद में मिलेगा भारत का पहला 9000 HP इंजन
दाहोद जिले में प्रधानमंत्री मोदी ₹24,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे, जिनमें रेलवे, जल आपूर्ति, सड़क और शहरी विकास से संबंधित कई योजनाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री देश के पहले 9000 हॉर्सपावर लोकोमोटिव इंजन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ₹21,405 करोड़ की लागत से बने लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग शॉप - रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ₹2,287 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं में आनंद-गोधरा, मेहसाणा-पालनपुर और राजकोट-हडमाटिया रेलवे लाइनों का दोहरीकरण, 107 किमी की साबरमती-बोटाद लाइन का विद्युतीकरण और कालोल-कड़ी-कटोसन लाइन का गेज रूपांतरण शामिल है।
शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री महिसागर और दाहोद जिलों की 193 गांवों और एक नगर में 4.62 लाख लोगों को 100 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन (LPCD) पानी प्रदान करने वाली चार संयुक्त सुधारना जल आपूर्ति योजनाओं (₹181 करोड़) का उद्घाटन करेंगे।
दाहोद स्मार्ट सिटी योजना के तहत ₹233 करोड़ की लागत से बनी दाहोद नगर निगम की नई इमारत, जनजातीय संग्रहालय और अन्य नागरिक सुविधाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। ₹53 करोड़ की पुलिस आवास परियोजनाएं भी जनता को समर्पित की जाएंगी।
गुजरात के अन्य जिलों को विकास का पॉवर पैकेज
वडोदरा जिले में प्रधानमंत्री ₹581 करोड़ की लागत से सावली-टिंबा रोड का चार लेन में विस्तार, कयावरोहन-साधली और जरोद-समलाया सड़कों की चौड़ाई, तथा पदमाला-रानोली रोड पर नया पुल बनाने की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बालासिनोर (महिसागर) में अमृत 2.0 और स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत ₹26 करोड़ की विकास योजनाओं की नींव रखी जाएगी।
छोटा उदेपुर जिले में प्रधानमंत्री ₹26 करोड़ की लागत से भारेज पुल और ₹73 करोड़ की लागत से एक रेलवे ओवरब्रिज की नींव रखेंगे।
शहरी विकास परियोजनाओं को मिलेगी हरी झंडी
27 मई को प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शहरी विकास, सड़क, जल संसाधन, स्वास्थ्य और राजस्व विभागों से संबंधित ₹5,536 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
शहरी विकास विभाग के तहत ₹1,447 करोड़ की परियोजनाओं में जामनगर, सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर और जूनागढ़ में हुए कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा, ₹1,347 करोड़ की शहरी विकास परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी, जिनमें अहमदाबाद में बहुप्रतीक्षित साबरमती रिवरफ्रंट फेज-3 परियोजना (₹1,000 करोड़) प्रमुख है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री 'स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना' के अंतर्गत 17 नगर निगमों को ₹2,731 करोड़ और 149 नगरपालिकाओं को ₹569 करोड़ के चेक भी वितरित करेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री के गुजरात मॉडल और राष्ट्रव्यापी विकास की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिसमें अधोसंरचना, स्वच्छता, ऊर्जा, और सामाजिक कल्याण सभी शामिल हैं।
-
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?












Click it and Unblock the Notifications