PM मोदी के जन्मदिन पर वडनगर में खास पहल, अमित शाह ने दिव्यांग बच्चों के साथ लगाए 76 पौधे

PM Modi Birthday 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिव्यांग बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेशन का संदेश देते हुए अमित शाह ने 76 दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर 76 पौधे लगाए।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वयं पौधारोपण किया। महेसाणा के सांसद हरिभाई पटेल ने भी कार्यक्रम में पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

pm-modi-birthday

76 दिव्यांग बच्चों ने लगाए 76 पौधे

अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में 76 दिव्यांग बच्चों की सहभागिता रही। बच्चों ने 76 पौधों का पौधारोपण किया।

रेलवे के मुताबिक, प्रत्येक पौधा पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और समाज में समान भागीदारी के संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की भागीदारी के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में समाज के हर वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

एक साल पहले भी लगाए गए थे 75 पौधे

वडनगर रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर पिछले वर्ष भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत स्टेशन परिसर में 75 पौधे लगाए गए थे।

रेलवे के अनुसार, पिछले एक वर्ष के दौरान इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण किया गया। निरंतर देखभाल के चलते ये पौधे अब स्वस्थ होकर विकसित हो रहे हैं और स्टेशन परिसर में हरियाली बढ़ा रहे हैं।

pm-modi-birthday

'पौधारोपण से संरक्षण तक' पर जोर

अहमदाबाद मंडल ने इस पहल को 'पौधारोपण से संरक्षण तक' की भावना से जोड़ते हुए रेलवे परिसरों को अधिक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में जारी प्रयासों का हिस्सा बताया है।

रेलवे की ओर से बताया गया कि परिसरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने और यात्रियों तथा आम लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। वडनगर रेलवे स्टेशन पर हुआ यह कार्यक्रम भी इसी अभियान का हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+