सूरत: भाजपा नेता पीवीएस शर्मा हॉस्पिटल में भर्ती, खुदकुशी के प्रयास से हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
सूरत। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पूर्व अफसर एवं भाजपा नेता पीवीएस शर्मा बेहोशी की हालत में पाए गए। उन्हें एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है। आईसीयू वार्ड के अंदर उनका उपचार चल रहा है। उनकी गर्दन पर चोट के निशान देखे गए। पूरे मामले पर अठवा पुलिस की ओर से बताया गया कि, पीवीएस शर्मा ने नवसारी जिले के सातम गांव में खुदकुशी की कोशिश की थी।

पीवीएस शर्मा वह नेता हैं, जिन्होंने वर्ष 2016 की नोटबंदी के समय सूरत में रईसजादों द्वारा ब्लैक मनी को व्हाईट मनी में बदलने के आरोप लगाए थे। पीवीएस ने खुद ट्वीट कर घोटाले के संबंध में शहर के बड़े ज्वैलर्स ग्रुप पर आरोप लगा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जांच की मांग की थी। जिसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पीवीएस शर्मा के ठिकानों पर ही छापेमारी को पहुंच गई थी। उनके एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने जांच की थी। बाद में पुलिस ने उनके खिलाफ 2.70 करोड़ की ठगी का मामला भी दर्ज किया। माना जा रहा है कि, इससे पीवीएस दवाब में आ गए और जान देने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, बीते रोज यानी कि रविवार शाम पांच बजे पीपलोद फोर सीजन अपार्टमेंट सी/701 निवासी पीवीएस शर्मा (57) ने लोहे के सरिए पर लटककर खुदकुकशी का प्रयास किया। जिससे उनकी गर्दन में गंभीर चोट आई। उनके मित्र व्यंकटेश ने उन्हें गंभीर हालत में रात्रि पौने 10 बजे वहां से रिंग रोड के निजी अस्पताल में पहुंचाया। अठवागेट के निजी अस्पताल भर्ती कराए जाते वक्त पीवीएस शर्मा अर्ध बेहोशी की हालत में थे। ऐसी चर्चा हैं कि, 2.70 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज होने के बाद से उमरा पुलिस पीवीएस शर्मा की तलाश में थी। उन्हें गंभीर धाराओं में गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा था।
पीवीएस शर्मा के बारे में खुदकुशी के प्रयास की खबरें इसलिए जोर पकड़ रही हैं, क्योंकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शनिवार को ही उनके और उनके साथी सीताराम अडुकिया पर केस दर्ज किया था। हालांकि, डॉक्टर्स ने इस तरह की कोई बात नहीं बताई है न ही आधिकारिक पुष्टि हो पाई है। बहरहाल, वे हॉस्पिटल में हैं।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications