बीवी से करता था मारपीट, फिर ससुर की हत्या कर दी, 16 महीने बाद हत्थे चढ़ा जमाई
सूरत। गुजरात में 16 महीने से फरार एक हत्यारोपी जमाई को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। उसने वर्ष 2019 में अपने ससुर की हत्या कर दी थी। तब से ही उसे खोजा जा रहा था। पुलिस ने बताया कि, उसका नाम दिनेश रामू है। सूरत में अपने ससुर पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद वो फरार हो गया था।
अब खुलासा हुआ है कि, हत्यारोपी जमाई गांधीनगर अपनी बहन के पास भाग गया था। वह छुप-छुपकर सूरत में कई बार आ जा चुका था। बीते दिनों क्राइम ब्रांच के महिला पीएसआई हील्पा सिन्धा की टीम के हेड कांस्टेबल जितेंद्र बाबू और जिग्नेश मणिलाल को सूचना मिली कि, दिनेश रामू वासफोड़ा क्षेत्रपाल मंदिर के पास देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने दिनेश को मंदिर के पास फुटपाथ पर जा पकड़ा।
मां बाप खोज रहे थे- कहां गई 16 साल की बेटी, फिर घर में ही लटके मिली तो पैरों तले जमीन खिसकी
पुलिस ने बताया कि, दिनेश का अपनी बीवी से बच्चों को लेकर झगड़ा होता था। ऐसे ही एक झगड़े में फरवरी 2019 के दौरान दिनेश ने अपने ससुर नट्टू वासफोडा की घातक हथियार से हत्या कर दी थी। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। पुलिस उसे सूरत में खोजती थी, जबकि, वो गांधीनगर अपनी बहन के पास भाग गया था।
कोरोना संदिग्ध ने बाथरूम की खिड़की के कांच तोड़कर अपने पेट में घोंपे, सन्न रह गए डॉक्टर, आखिरकार..!