पीएम मोदी के दौरे से पहले चमका Morbi Civil Hospital...लगा नया वाटर कूलर, जल्दबाजी में हुई ये भूल
पीएम मोदी के मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले हॉस्पिटल में तेजी से तैयारियों को अंजाम दिया गया। अस्पताल की रंगाई पुताई हुई और नए बेड लगाए गए। हॉस्पिटल में चार नए वाटर कूलर की भी व्यवस्था की गई।
Morbi Civil Hospital: मोरबी हादसे में घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचने से पहले हॉस्पिटल में तेजी से तैयारियों को अंजाम दिया गया। अस्पताल की रंगाई पुताई हुई और नए बेड लगाए गए। इसके साथ ही हॉस्पिटल में चार नए वाटर कूलर की भी व्यवस्था की गई। लेकिन फिर भी कमी रह गई, वो थी वाटर कूलर में।

दो दिन पहले रविवार मोरबी के मच्छु नदी पर बना सस्पेंशन पुल अचानक ढह गया। हादसे (Morbi Bridge Collapse) के वक्त उस पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इसमें 134 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना पर गुजरात सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दिन गुजरात में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
वहीं मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में मंगलवार शाम पीएम मोदी ने एक हाईलेवल मीटिंग की थी। जिसके बाद अगले दिन मंगलवार को वे मोरबी के सरकार अस्पताल पहुंचे। जहां घायलों का हाल जाना। इसके बाद वो मोरबी के एसपी कार्यालय गए जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ हादसे के अपडेट लेने के साथ और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की। इससे पहसे वो उन परिवारों से मिले जिन्होंने हादसे में अपने लोगों की जान गवां दी।
पीएम के मोरबी सिविल अस्पताल में पहुंचने से मरीजों को नए बेड पर शिफ्ट किया गया। मोरबी सिविल अस्पताल (Morbi Civil Hospital) के एक वार्ड के आठ मरीजों में से दो को पीएम के आने से पहले दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। नए बेड पर लिनन के कपड़ों के बिस्तर बिछाए गए। ये तैयारी अस्पताल में रातभर चली। सरकारी अस्पताल में रात में चार नए वाटर कूलर (Morbi Hospital Water Cooler) लगाए गए। लेकिन इस जल्दबाजी में कई कमी रह गई। नए चार कूलरों में कम से कम एक में ना तो पानी था और ना ही उसमें बिजली सप्लाई को जोड़ा गया। वहीं जामनगर के अस्पताल में भी कुछ बदलाव किया गया। अस्पताल के बाहरी हिस्से को फिर से रंगने के लिए रात में कम से कम 40 कर्मचारी काम पर लगाए गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल परिजन की देखभाल कर रही एक महिला ने कहा, "यह सब दिखावे के लिए है। वाटर कूलर पहले यहां नहीं था।" जबकि एक अन्य महिला ने कहा, "अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। मोरबी हादसे के पीड़ितों को यहां लाए जाने के बाद उम्मीद थी कि नरेंद्र मोदी यहां आएंगे।"
AAP ने उठाए सवाल
मनीष सिसोदिया ने लिखा, "किसी के घर में मृत्यु हो जाए, तो रंगाई पुताई करवाता है ? अस्पताल के अंदर 134 लाशे पड़ी है, और हॉस्पिटल की रंगाई पुताई का काम चल रहा है ।" वहीं आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया, ''Morbi Civil Hospital में रातों रात रंग-पुताई की जा रही है ताकि कल PM Modi के Photoshoot में घटिया बिल्डिंग की पोल ना खुल जाए''।












Click it and Unblock the Notifications