गुजरात में लड़की पर ढाए तालिबानी जुल्म, वीडियो वायरल होने पर MP बोली- दोषियों को देंगे सख्त सजा
छोटा उदयपुर (छोटा उदेशा). गुजरात के सरहदी क्षेत्र में एक लड़की पर वहां के स्थानीय लोगों ने तालिबानी तरीके से जुल्म ढाए। लड़की को लातें मारीं। उसके बाल खींचे और गालियां देते हुए लाठियों से पीटा। घटना का वीडियो भी बनाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में आया तो कोहराम मच गया। मामले पर सांसद गीताबेन राठवा का बयान आया। गीताबेन ने घटना को अमानवीय करार देते हुए आरोपितों को सख्त सजा दिलवाने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में 3 को पकड़ा है।

17 साल की नाबालिग लड़की को तालिबानी सजा
नाबालिग लड़की की पिटाई का यह मामला आदिवासी इलाके का है, जहां लोग बहुत ही क्रूरता से किसी को सजा देते हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें लोग निर्दयता से लड़की को पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो गुजरात-मप्र बॉर्डर क्षेत्र में ही रिकॉर्ड हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि, एक शख्स ने पहले युवती को पकड़ा। फिर बाकी लोगों ने सबके सामने युवती को लातें मारीं। युवती को गिराकर लाठियों से चोट की गई। उसके बाल भी खींचे। इस तरह निर्ममता से युवती की पिटाई हुई। यह सब अवैध संबंध को वजह बताते हुए किया गया।

पीटने वालों में कई लोग उसके सगे-संबंधी ही थे
छोटा उदेपुर के पुलिस अधीक्षक एम.एस. भाभोर ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि करते हुए कहा कि, इस घटना के एक वीडियो में देखे गए एक वृद्ध व्यक्ति की पहचान लड़की के चाचा के रूप में की गई है। हम वर्तमान में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहे हैं, जो वीडियो में नाबालिग के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि बाकी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपितों पर दंगे करने की धाराएं लगाई जा रही हैं।"
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, "वीडियो सामने आने के बाद, हमने पीड़ित की पहचान की और उसे अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा, जो कि उसने दर्ज करा दी है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।"

निर्ममता से पीटने का वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि, युवती खुद को छोड़ने के लिए विनती कर रही थी। मगर, पीटने वालों को जरा भी दर्द का अनुभव नहीं हो रहा था। पहली दफा देखने पर यह घटना किसी फिल्म के सीन लगता है, लेकिन यह हकीकत थी। तालिबानी जुल्म ढाए जाने के दौरान शख्स ने उक्त युवती के दोनों हाथ कसकर पकड़ रखे थे।












Click it and Unblock the Notifications