टीवी शो देखकर शख्स ने पूर्व पत्नी के शरीर में इंजेक्शन से डाला HIV संक्रमित ब्लड, ऐसे रचा था षड़यंत्र
गुजरात में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी को एचआईवी संक्रमित करने के लिए टीवी शो देखा और फिर संक्रमित ब्लड इंजेक्शन से चुभाकर डाला।

गुजरात में महिला को एचआईवी संक्रमित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने महिला से 15 साल पहले शादी की थी, लेकिन दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिसके चलते कुछ दिन पहले दोनों में तलाक हो गया। आरोपी ने कई महीने पहले टीवी सीरियल देखकर महिला के खिलाफ षड़यंत्र रचा। आरोपी ने एचआईवी पॉजिटिव सिरिंज का इंतजाम किया और महिला के शरीर में इसे इंजेक्ट करके उसे संक्रमित कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपी ने महिला के शरीर में एचआईवी संक्रमित ब्लड को इंजेक्ट किया। रविवार को आरोपी ने अपनी पूर्व पत्नी के साथ पूरा दिन बिताया, उसके साथ खरीदारी की, रेस्टोरेंट गया। शाम के जब दोनों सूनसान जगह पर पहुंचे तो मोरा बघल इलाके में दोनों ने दोनों ने कुछ व्यक्तिगत समय बिताया। इस दौरान आरोपी ने महिला को एक बार फिर से साथ रहने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया।
महिला ने जब आरोपी के साथ फिर से रहने से इनकार कर दिया तो उसने गले लगाने के बहाने उसके नितंब में एचआईवी संक्रमित ब्लड सिरिंज से चुभा दिया। जिसके बाद महिला कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। जब महिला होश में आई तो उसने इस बारे में पुलिस से शिकायत की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने टीवी शो देखने के बाद यह योजना बनाई थी। लेकिन टीवी शो में सिर्फ एचआईवी संक्रमित सिरिंज का इस्तेमाल किया गया था। आरोपी ने एक कदम आगे जाते हुए एचआईवी संक्रमित ब्लड को सिरिंज में भरा और उसे महिला के शरीर में डाल दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पैंट के जेब में खून मिला है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने ने टीवी शो में यह देखा था कि उसमे एक व्यक्ति एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन के जरिए दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर देता है। लेकिन इस मामले में आरोपी ने टीवी शो से आगे जाते हुए महिला को ना सिर्फ एचवआईवी संक्रमित सिरिंज चुभाई बल्कि उसके शरीर में संक्रमित ब्लड भी डाला। पुलिस ने कहा कहना है कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर कैसे आरोपी को एचआईवी संक्रमित ब्लड मिला।












Click it and Unblock the Notifications