सरेआम बाजार में धारदार हथियार से कर दी हत्या, सीसीटीवी देख चौंक जाएंगे आप
भावनगर । गुजरात के भावनगर जिले में दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है। जहां सरेआम तेज हथियारों के वार से युवक की हत्या कर दी गई। पूरी घटना शहर के सत्यनारायण रोड की है। घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई। हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के कारण इसके फुटेज वायरल हो रहे हैं।

सीसीटीवी में घटना हुई कैद
त्योहारों के दौरान हुई इस घटना को लेकर लोगोमे खौफ का माहौल दिखाई दे रहा हे। सीसीटीवी में स्पष्ट रूपसे देखा जा सकता हे कि, एक शख्स तेज हथियार लेकर दो युवकों के पीछे भाग रहा हे और वह दोनों युवक खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं तभी एक युवक आरोपी के करीब आ जाता है और आरोपी उसको पकड़कर तेज हथियार से वार कर के फरार हो जाता है।

युवक की हुई मौत
हालांकि कुछ देर तक तो घायल युवक वहां बैठने का प्रयास करता है। लेकिन अचानक वह नीचे गिर जाता हे और कुछ ही देर में उसकी मौत हो जाती है। मृतक की पहचान राजुभाई मकवाणा के रूप में हुई है और वह महावीर हार्डवेर की दुकान में नौकरी करता था।

युवक ने किया सरेंडर
वह अपनी दुकान पर बैठकर काम कर रहा था तभी साईकिल पर आया अशोक नाम का शख्स तेज हथियार से उसकी हत्या कर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एलसीबी एसओजी और स्थानिय पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। हालांकि बाद में आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर अपना गुनाह भी स्वीकार कर लिया। लेकिन उसने यह हत्या किसलिए की ? इस बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications