दो तलाक के बाद तीसरी से लवमैरिज, चौथी से अफेयर, फिर 5वीं शादी के लिए पत्नी को कार से टक्कर मारी

राजकोट। यहां कोठारिया रोड स्थित साधना सोसायटी में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने मार डालने का प्रयास किया। वह एक्टिवा पर कहीं जा रही थी, तभी पीछे से उसका पति कार में आया और ठोकर मार दी। उसके बाद वहां से कार को भगा ले गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। वहां से कुछ दूर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई।

तीसरी पत्नी को पति ने मारने का प्रयास किया

तीसरी पत्नी को पति ने मारने का प्रयास किया

पीड़ित महिला ने बताया कि, 'प​ति ने 5वीं शादी के लिए मुझे कार से कुचलकर मार डालने की कोशिश की। पति पहले दो महिलाओं से तलाक ले चुका है। उसने तीसरी से लवमैरिज की, जो कि मैं थी। फिर अभी चौथी से भी उसका अफेयर चल रहा है।'
पुलिस ने यह बातें सुनकर महिला की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी। संवाददाता ने घटना की रोज का सीसीटीवी वीडियो जुटाया।

पीड़िता ने यूं बताई अपनी आपबीती

पीड़िता ने यूं बताई अपनी आपबीती

संवाददाता के अनुसार, साधना सोसायटी में स्थित घर में एक 31 साल की महिला अपने पिता के घर रह रही है। उसका नाम पूजाबेन सखियां है। पूजा मंगलवार को एक्टिवा पर घर से कहीं जा रही थी, तभी 80 फीट रोड निवासी उसका पति विशाल कार लेकर पीछे से आया। उसने कार की ठोकर एक्टिवा सवार पूजा में मारी। पूजा वहीं गिर पड़ी। लोगों की नजर पड़ती देख पति विशाल वहां से फरार हो गया।

मुझसे पहले 2 को तलाक दे चुका था, मुझे भी देना चाहा

मुझसे पहले 2 को तलाक दे चुका था, मुझे भी देना चाहा

इस घटना में पूजाबेन को मामूली चोटें ही आईं और उसने पति व उसकी कार को पहचान भी लिया। तब पूजा ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। उसमें पूजा ने अपने पति पर जो आरोप लगाया उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। पूजा बोली- ''तकरीबन 5 साल पहले हम दोनों की लवमैरिज हुई थी। बाद में संतान हुई। वह संतान एक 6 महीने का एक बेटा है।'

पति अब काश्मीरा से ब्याह करना चाहता है

पति अब काश्मीरा से ब्याह करना चाहता है

''मुझे बाद में पता चला कि, पति विशाल पहले भी दो बार शादी करके दोनों को ही तलाक दे चुका है। मैं चुप रही और चर्चा नहीं की। उसके बाद मेरे रहते हुए भी उसका अन्य किसी महिला से अफेयर चल रहा था। यह भी मुझे पता चल गया। मैंने फिर भी जिरहबाजी नहीं की। मुझे पता चला है कि, कुछ समय पहले विशाल ने एक काश्मीरा नाम की लड़की को भी अपने जाल में फांस लिया है।''

मैंने तलाक से मना किया तो मुझे पीछे से टक्कर मारी

मैंने तलाक से मना किया तो मुझे पीछे से टक्कर मारी

''एक बार दिवाली पर दोनों घूमने गए थे, जिसके फोटोज भी हैं। अब वह काश्मीरा से शादी करने के लिए मुझ पर तलाक का दवाब बनाने लगा। उसने मुझे तलाक देने के लिए कहा, लेकिन मैंने इन्कार कर दिया। जिसके कारण अब वह मुझे मारकर अपना रास्ता क्लियर करना चाहता है। इसीलिए उसने मुझे पीछे से कार से टक्कर मारी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+