सस्ता पेट्रोल भरवाने के लिए महाराष्ट्र के लोग आते हैं गुजरात, हर महीने बचाते हैं हजारों रुपए!

वलसाड। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 9.5 रुपए घटा दिए जाने के बावजूद कुछ राज्यों में इसकी कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हैं। मसलन, महाराष्ट्र में गुजरात से महंगा पेट्रोल मिलता है। इसलिए सस्ते पेट्रोल के लिए महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग गुजरात की सीमा में चले आते हैं।

 fuel prices in Maharashtra, fuel prices

आज वलसाड में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए लोगों ने कहा कि, गुजरात में महाराष्ट्र राज्य की तुलना में ईंधन की कीमतें कम होने के कारण वे यहां आते हैं।

 fuel prices in Maharashtra, fuel prices

महाराष्ट्र के एक ग्राहक ने कहा, "मैं अपने काम के लिए हर दिन गुजरात-महाराष्ट्र सीमा पार करता हूं और मैं आमतौर पर इस पंप से ईंधन खरीदता हूं। गुजरात के इस पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर हम रोजाना 14 रुपये प्रति लीटर बचाते हैं और हर महीने लगभग 3000 रुपये की बचत होती है।"

 fuel prices in Maharashtra, fuel prices

वहीं, पेट्रोल पंप मालिक ने कहा, "महाराष्ट्र की सीमा यहां से 2 किमी दूर है। महाराष्ट्र में यहां से महंगा पेट्रोल मिलता है, इसलिए बहुत से लोग हमारे पंप से फ्यूल खरीदते हैं, क्योंकि दोनों राज्यों में पेट्रोल की कीमत में 14 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3.5 रुपये लीटर का अंतर है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+