कृष्ण जन्माष्टमी: पहली बार द्वारकाधीश मंदिर के करें ऑनलाइन दर्शन
द्वारका। आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मन रही है। मगर, इस बार मंदिरों में भक्तों के प्रवेश वर्जित हैं। श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका के भी मंदिरों में हर बार की तरह इस बार हजारों भक्त नहीं पहुंचे, क्योंकि कोरोना महामारी के चलते रोक है। इसी महामारी के चलते इतिहास में पहली बार द्वारकाधीश मंदिर के द्वार भी भक्तों के लिए बंद हैं।
Recommended Video


द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट करा रहा ऑनलाइन दर्शन
द्वारकाधीश मंदिर के ट्रस्ट ने ऐसे में द्वारका में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दर्शन घर बैठे ही कराने का निर्णय लिया। आज कोई कहीं से भी वेबसाइट (https://www.dwarkadhish.org/) पर आॅनलाइन दर्शन कर सकता है। मंदिर के ट्रस्ट से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि, कन्हैया के जन्मदिवस पर द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट पूरे उत्सव का लाइव प्रसारण कर रहा है, जिससे कि श्रद्धालु द्वारकाधीश के साथ उनकी पूजा-अर्चना के भी दर्शन कर सकें।

पारंपरिक रीति-रिवाजों से ही मनेगा उत्सव
पुजारियों के मुताबिक, ऐसा नहीं है कि कोरोना के संकट के चलते पूजा-परंपरा में कोई बदलाव हुआ है। यहां जन्मोत्सव हमेशा की तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ही होगा। मंदिर ट्रस्ट ने प्रसाद भी तैयार करवाया है। द्वारकाधीश का मंदिर तरह-तरह की रोशनी से जगमगा रहा है। हालांकि, यह पहला अवसर होगा, जब श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन का लाभ नहीं मिल सकेगा। क्योंकि, कोरोना के कारण 10 से 13 अगस्त तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई हुई है।

आज जन्माष्टमी पर द्वारकाधीश के दर्शन का समय
-श्रीजी की मंगला आरती दर्शन (सुबह 6.00 बजे)
-श्रीजी के स्नान दर्शन (सुबह 8.00 बजे)
-श्रीजी की श्रृंगार आरती (सुबह 11.00 बजे)
-मंदिर बंद (दोपहर 1.00 बजे से शाम 5 बजे तक)
-उत्थापन दर्शन (शाम 5.00 बजे)
-श्रीजी की संध्या आरती दर्शन (शाम 7.30 बजे)
-श्रीजी की शयन आरती दर्शन (रात 8.30 बजे)
-मंदिर बंद (रात 9.00 बजे से)
-श्रीजी का जन्मोत्सव आरती दर्शन (रात 12.00 बजे)
-श्रीजी का शयन- मंदिर बंद (रात के 2.00 बजे से सुबह 6 बजे तक)












Click it and Unblock the Notifications