गुजरात: Khedbrahma सीट से कांग्रेस के डॉ. तुषार चौधरी जीते, EC ने री-काउंटिंग की मांग को ठुकराया
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को छप्पर फाड़ सीटें मिली हैं। पार्टी को पहली बार प्रदेश में 156 सीटों पर जीत मिली है। बावजूद इसके पार्टी की तरफ से इस सीट पर री-काउंटिंग की मांग की गई थी। लेकिन आयोग ने ठुकरा दिया था।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात में रिकॉर्ड बनाते हुए पहली बार 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में यहां पर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसके बावजूद भी यहां एक-एक सीट पर जीत को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है। इसका अंदाजा खेडब्रह्मा सीट पर भाजपा की तरफ से री-काउंटिंग की मांग से लगाया जा सकता है। हालांकि चुनाव आयोग ने भाजपा की इस मांग को ठुकरा दिया था। इस सीट का फाइन नतीजा आ गया है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. तुषार चौधरी जीत गए हैं।
दरअसल, खेडब्रह्मा सीट से कांग्रेस शुरू से ही आगे चल रही थी। यहां पर केवल 9000 वोटों की गिनती बाकी थी। ऐसे में कांग्रेस कि किसी भी सूरत में यहां जीत तय नजर आ रही थी। लेकिन भाजपा इस सीट को गंवाना नहीं चाहती थी। इसलिए पार्टी की तरफ से फिर से काउंटिंग कराने की मांग की गई थी। आपको बता दें कि जितनी सीटों पर गुजरात में भाजपा को जीत मिली है, उतनी सीटें इससे पहले किसी भी पार्टी को नहीं मिली थी।
1985 में कांग्रेस को मिली थी 149 सीटें
गुजरात में अब तक सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के पास था। कांग्रेस ने 1985 के लोकसभा चुनाव में 149 सीटें जीती थी। उस वक्त माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था। वहीं, भाजपा को प्रदेश में इससे पहले सबसे ज्यादा सीटें 2002 में मिली थी। 2002 में पार्टी ने 127 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल
गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर दोबारा से भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को शपथ लेंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की तरफ से दी गई है। पटेल को पद और गोपनीयता की शपथ राज्यपाल दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा के कई नेता शामिल होंगे। आपको बता दें कि इस बार गुजरात चुनाव महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दे पर लड़ा गया था। विपक्षी पार्टियों की तरफ से इन मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला गया था। बावजूद इसके प्रदेश की जनता ने विपक्षी पार्टियों को नाकार दिया और प्रदेश में 7वीं बार सरकार बनाने में भाजपा कामयाब हुई है।
ये भी पढ़ें- 'हां हम AAP और ओवैसी की वजह से हारे...', गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने बताई पार्टी की शर्मनाक हार की वजह
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications