गुजरात: पूर्व Bjp विधायक के बेटे की अमेरिका में कोरोना से मौत, वहां बीवी-बच्चे बिलख रहे

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले के माणिया के पूर्व विधायक भरत भाई कांबलिया (दिवंगत) और जूनागढ़ महानगरपालिका के पूर्व डिप्टी मेयर नीरूबेन कांबलिया के बेटे आनंद भाई कांबलिया की मौत हो गई है। आनंद को अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के लॉस एंजिल्स में कोरोना वायरस ने चपेट में ले लिया था। उपचार के दौरान उनकी शुक्रवार को अस्पताल में जान चली गई।

कार कंपनी में नौकरी करते थे आनंद

कार कंपनी में नौकरी करते थे आनंद

आनंद लॉस एंजिल्स में अपनी पत्नी दक्षा बेन और बच्चों के साथ रहते थे। वे वहां ऑस्ट्रेलियन कार कंपनी में नौकरी करते थे। आनंद की मौत की खबर मिलते ही परिजन सन्न रह गए। अमेरिका में उनके बीवी-बच्चे तो गुजरात में उनका पूरा कुनबा रोने लगा।

कल रात को उनकी मौत हुई

कल रात को उनकी मौत हुई

संवाददाता ने बताया कि, आनंद एक सप्ताह पहले ही वायरस से संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उन्हें लॉस एंजिल्स के हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया था। जहां कल रात को उनकी मौत हो गई। इधर, जूनागढ़ में भी आनंद के परिजनों में मातम पसर गया है। भाजपा के कई दिग्गज नेता शोक-संवेदनाएं जताने उनके घर पहुंच रहे हैं।

लाश नहीं पहुंचाई जा सकती भारत

लाश नहीं पहुंचाई जा सकती भारत

एक ​अधिकारी ने कहा कि, कोरोना से मौत होने के कारण आनंद की लाश को अमेरिका से वतन की मिट्टी तक लाना अभी संभव नहीं हैं। इन दिनों लॉकडाउन भी लागू है। ऐसे में मृतक की पत्नी को सहारा देने के लिए परिवार के अन्य लोग अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+