कोरोना से बचाव के लिए गुजरात में डॉक्टरों ने खुद ही बना लिए PPE वाले 'कवच', दिखते हैं ऐसे

जामनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टरों के पास पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेन्ट (पीपीई), मास्क एवं कुछ अन्य सामान होने जरूरी होते हैं। इस महामारी की गंभीरता को ध्यान में रखकर राज्य में जामनगर के जी.जी. अस्पताल के चिकित्सकों ने खुद ही पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेन्ट (पीपीई) डिजाइन कर किट 'कवच' बनाए हैं।

कैसे हैं कोरोना से बचाने वाले 'कवच'?

कैसे हैं कोरोना से बचाने वाले 'कवच'?

जी.जी. अस्पताल के चिकित्सकों ने दो प्रकार के किट 'कवच' तैयार किए हैं। इस तरह के कवच प्लस में पूरे शरीर के लिए हुड के साथ सूट, घुटनों तक शू-कवर, फेस शील्ड व ट्रिपल लेयर मास्क अटैच किए गए हैं। जिसकी कीमत 550 रुपए से अधिक रखी गई है। वहीं, दूजे कवच 'एनएक्स' में पूरे शरीर के लिए हुड के साथ सूट, घुटनों तक शू-कवर, फेस शील्ड, एन-95 मास्क, दो जोड़ी स्टरलाइज ग्लव्ज शामिल हैं। इसकी कीमत करीब 850 रुपए से अधिक होगी।

सभी आवश्यक स्तरों का ध्यान रखा गया

सभी आवश्यक स्तरों का ध्यान रखा गया

एक चिकित्सक ने बताया कि, संपूर्ण सेट नॉन वोवन स्पन बाउंड जीएसएम मटीरियल से लेमिनेटेड किया है। यह मटीरियल साउथ इंडियन टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन से प्रमाणित किया गया है।कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सकों के लिए ही यह 'कवच' बनाए गए हैं, इनमें सुरक्षा के सभी आवश्यक स्तरों का ध्यान रखा गया है।

यह कवच आंखों को भी ढकते हैं

यह कवच आंखों को भी ढकते हैं

ये पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेन्ट (पीपीई) इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि, पहनने व निकालने में आसान हैं। सरल होने के साथ ही ये आंखों को भी अच्छे ढकते हैं। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई हे कि, कुछ ही दिनोंं में ये किट अन्य अस्पतालों पहुंचाए जाएंगे। एंबुलेंस व पुलिस स्टाफ भी इसे खरीद पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+