सबसे कम उम्र में IPS ऑफिसर बनने वाले सफीन हसन पर दुकानदार ने लगाया बेल्ट से पीटने का आरोप
भावनगर। देश में सबसे कम उम्र में आईपीएस ऑफिसर बनकर चर्चित हुए गुजरात के सफीन हसन विवादों में आ गए हैं। भावनगर में हसन की ड्यूटी के दौरान हाल ही एक दुकानदार से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उक्त दुकानदार ने कहा कि, मुझे उन्होंने बेल्ट व लातों से पीटा। मारपीट की घटना सीसीटीवी में भी कैद बताई जा रही है। संवाददाता ने जो वीडियो भेजे, उसमें हसन दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इलाके की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि भावनगर शिवाजी सर्कल के नजदीक बने गोपी कॉम्प्लेक्स में पटेल वीडियो पार्लर के नाम से चल रही दुकान में जुआ खेला जाता है।
Recommended Video

पुलिस ने आनन-फानन में वहां छापामारी की, लेकिन जुआरी या जुआ की खेलने की ताश-पत्ती आदि कुछ नहीं मिला। इससे पुलिस का पारा चढ़ गया और दुकान मालिक यज्ञेश मकवाना से पूछताछ करने लगे। सहायक पुलिस उपाधीक्षक सफीन हसन भी वहां पहुंच गए और दुकानदार को भला-बुरा कहने लगे। हसन ने उन्हें दुकान बंद करने को कहा। दुकान के मालिक ने शिकायत की है कि, हसन ने बुरी तरह पीटा। लातें मारीं और बेल्ट भी चलाई। इस घटना के बाद दुकान मालिक को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

दुकान के मालिक मकवाना ने कहा कि, ''हम पिछले 15 साल से यहां वीडियो पार्लर चला रहे हैं और सीजनल व्यापार करते हैं। इस दुकान के मूल मालिक मनोहर सिंह हैं, लेकिन पिछले 15 साल से हम यहां व्यापार कर रहे हैं। आज तक हमारी पुलिस को कोई शिकायत नहीं हुई। लेकिन ये नया आइपीएस हाथ उठा गया। हमसे मारपीट की गई, दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना साफ देखी जा सकती है।' वहीं, संवाददाता ने बताया कि, उक्त वीडियो फुटेज अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो चुका है। इस घटना को लेकर हसन पर सवाल उठ रहे हैं। सफीन हसन के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ सकते हैं:












Click it and Unblock the Notifications