Prem Sukh Delu IPS: साइक्लोन बिपरजॉय से सड़कों पर टूटे पेड़ हटवाते दिखे जामनगर SP प्रेमसुख डेलू
गुजरात के जामनगर एसपी प्रेमसुख डेलू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जामनगर पुलिस जिले के दूसरे विभागो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनजीवन को सामान्य करने में मदद कर रहा है।
अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई। हर कोई पीड़ितों की मदद को आगे आया।
Cyclone Biparjoy से प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करने में जामनगर पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू भी पीछे नहीं रहे।

गुजरात कैडर के आईपीएस व जामनगर एसपी प्रेमसुख डेलू अपनी टीम के साथ सड़कों पर साइक्लोन बिपरजॉय की वजह से टूटकर गिरे पेड़ों को हटवाते नजर आए।
एसपी प्रेमसुख डेलू ने अपनी फेसबुक पोस्ट में तूफान प्रभावित इलाके की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि 'बिपरजॉय साइक्लोन के दौरान जामनगर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। जामनगर पुलिस जिले के दूसरे विभागों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जन-जीवन को सामान्य करने में मदद कर रहा है।'
बिपरजॉय का गुजरात में असर
उल्लेखनीय है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से गुजरात में भारी नुकसान हुआ है। चक्रवात की वजह विभिन्न हादसों में 23 लोग घायल हुए हैं। 5 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ गए। 4 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली गुल हो गई।
जामनगर एसपी प्रेमसुख डेलू का जीवन परिचय
- प्रेमसुख डेलू राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव रासीसर के रहने वाले हैं।
- प्रेमसुख डेलू का जन्म 3 अप्रैल 1988 को रामधन डेलू व बुगी देवी के घर हुआ।
- आईपीएस प्रेमसुख डेलू की शादी 2021 में नागौर तहसील के गांव सतेरण निवासी भानूश्री से हुई।
- सरकारी स्कूल-कॉलेज से पढ़ने वाले प्रेमसुख डेलू ने पटवारी से आईपीएस बनने तक का सफर तय किया।
- यूपीएससी सिविल सेवा 2015 में 170वीं रैंक हासिल कर गुजरात कैडर में आईपीएस बने।
इन पदों पर भी दी सेवाएं
प्रेमसुख डेलू को बतौर आईपीएस पहली पोस्टिंग गुजरात के साबरकांठा में एएसपी पद पर मिली। इसके बाद अमरेली में भी एएसपी रहे। अहमदाबाद में डीसीपी जोन-7 रहते हुए गुंडों का सफाया किया। अब जामनगर में एसपी हैं।
Read more about IPS Prem Sukh Deslu












Click it and Unblock the Notifications