चक्रवात बिपरजॉय के बीच इंडियन कोस्ट गार्ड ने चलाया रेस्क्यू अभियान, वीडियो में नजर आएगा फिल्मी अंदाज
भारतीय कोस्ट गार्ड ने बिपरजॉय चक्रवात के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 50 लोगों को बचाया गया।
गुजरात के ओखा तट के पास आए खतरनाक चक्रवात बिपरजॉय के बीच से 50 लोगों को सुरक्षित निकालने का बचानव अभियान आपके रोंगटे खड़े कर देगा। इंडियन कोस्टगार्ड के शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से फिल्मी अंदाज में तटरक्षक 50 कर्मियों को सुरक्षित निकालते नजर आ रहे हैं।
इंडियन कोस्टगार्ड के अनुसार, 26 क्रू मेंबर को सोमवार और 24 क्रू मेंबर्स को मंगलवार को सुरक्षित निकाल लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से चलती हवा के बीच एडवान्स्ड लाइट हेलीकॉप्टर एम के 3 रिग पर मौजूद है और खुद को तूफान से बचाकर लोग हेलीकॉप्टर के अंदर आते नजर आ रहे हैं।

वहीं, तूफान को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार सुबह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों के साथ बैठक की। वहीं, पीएम मोदी ने सोमवार चक्रवात बिपरजॉय पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है।
Updates on ESCS #CycloneBiparjoy
In a nerve-racking mission, @IndiaCoastGuard Ship Shoor & ALH Mk-III (CG 858) augmented for evacuation of 50 personnel from Jack up rig “Key Singapore” off #Okha, #Gujarat. All 50 crew (26 crew on 12th Jun and 24 crew today) evacuated safely. pic.twitter.com/JYbTsn8GbJ
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) June 13, 2023
बिपरजॉय के गुरुवार को दोपहर कच्छ और पाकिस्तान के कराची तट से टकराने की संभावना है। वहीं, गुजरात के तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications