आदिवासी महिला के पति ने प्रेमी को गांव के छोर पर पकड़ा एक साथ, वहीं उतार दिया मौत के घाट

जामनगर। गुजरात में जामनगर जिले के लालपुर तहसील के गजना गांव में एक शख्स की अवैध संबंध के चलते हत्या हो गई। मारे गए शख्स के एक आदिवासी महिला के साथ संबंध थे। पुलिस ने उसकी लाश मिलने पर जांच-पड़ताल की और खूनी तक पहुंच गई। पता चला कि, शख्स को उस महिला के पति ने मारा था। हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लाश बीते गुरुवार को गांव के नजदीक मिली थी।

पुलिस के अनुसार, हत्या जामनगर शहर के गोकुल नगर क्षेत्र में रहने वाले मूलतः लालपुर तहसील के राफुदल गांव के निवासी जयेश करमशी मघोडिया हुई। उसकी लाश गुरुवार सवेरे गजना गांव की सीमा में से मिली थी। जयेश करमशी मघोडिया के मुंह पर भारी-ठोस वस्तु से चोटें मारी गई थीं। पुलिस ने लाश पोस्टमॉर्टम को भेजकर पड़ताल शुरू की। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि, जयेश का किसी आदिवासी महिला के साथ संबंध था। तब पुलिस ने जांच-पड़ताल उसी दिशा में आगे बढ़ाई।

In jamnagar district, a husband killed his wifes lover while both were dating at outer village

जयेश के जिस महिला से संबंध थे, वह आदिवासी परिवार पुलिस को गांव में नहीं मिला। तब लालपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम एमपी के झांबुआ जिले में सुंदरपुर गांव पहुंची। वहां से सुमिरया उर्फे शंकर जितारा वसुनिया और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लालपुर ले आई। वहां शंकर से पूछताछ हुई तो वो बोला कि, जिस शख्स की हत्या हुई, वो मेरी बीवी के पीछे पड़ा था। वह आए रोज मेरी बीवी से मिलते-जुलते रहता था। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे भी वह बीवी से मिलने आया था। मुझे उसके आने की आशंका थी तो मैं पहले ही उस जगह पर पहुंच गया, जहां वो दोनों मिलते थे।

हत्यारोपी के मुताबिक, गांव के छोर एक जगह पर जयेश महिला के पास आया। जहां वे दोनों एक साथ दिखे तो पति शंकर का खून खौल गया। शंकर ने वहीं जयेश पर धुंआधार वार किए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+