दर्शन कर लौटते युवकों की कार हाईवे से फिसलकर 20 फीट गहरे तालाब में गिरी, चारों की मौत

गोधरा. गुजरात में गोधरा के निकट मेंदरडा में एक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। वे चारों जने वीरपुर दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय उनकी कार के साथ हादसा हुआ। उनकी कार करीब 20 फीट गहरे तालाब में गिर गई। सभी पानी में दम घुटकर ही मर गए। काफी समय बाद घटना का लोगों को पता लगा। जिसके बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। लोगों ने देखा कि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। उससे यह आशंका जताई जाने लगी कि कार को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारी थी।

accident in junagadh gujarat, junagadh, gujarat, gujarat latest news in hindi, rajkot, car drown in pond,गुजरात,

मृतक रामपुर गांव के रहने वाले थे। चारों रविवार की सुबह निकले थे। बहरहाल गांव में शोक व्याप्त है। सभी युवक नई उम्र के थे। मृतकों की पहचान पिनाकीन पटेल (25), जिगर पटेल (23), महेश पटेल (19) और मैलीन कुमार इंद्र वदन भाई पटेल (22) के रूप में हुई। इनमें से पिनाकीन पटेल (25) आयुर्वेदिक कॉलेज में पार्ट टाइम प्रोफेसर की नौकरी करता था। जबकि, जिगर पटेल (23) की शादी दो साल पहले मोरवाना रेणा गांव में हुई थी, उसकी पत्नी गर्भवती है।

संवाददाता ने बताया कि युवकों के परिजनेां को अनहोनी की आशंका तब हुई, जब वीरपुर से रामपुर परिवारजनों से मोबाइल पर बात करने के बाद चारों के फोन बंद आने लगे। कई रिश्तेदार उन्हें खोजने के लिए जूनागढ़ जा पहुंचे। जहां पुलिस की मदद से जूनागढ़ के आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई। आखिर में पता चला कि एक कार तालाब में डूबी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+