ऑनलाइन चल रहा था सेक्स रैकेट, एक रात का 15 हजार रुपए लेती थी लड़कियां
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में पुलिस ने ऑनलाइन चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। अलग-अलग दो जगहों पर रेड कर पुलिस ने चार युवतियों और छह एजेंट समेत 10 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राहकों से 15 हजार रुपए वसूले जाते थे। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने फ्लैट पर मारा छापा
वडोदरा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम को ऑनलाइन देह व्यापार के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। वेबसाइट पर जांच के बाद पुलिस ने ग्राहक बन वॉट्सऐप के जरिए एजेंट से संपर्क किया। वहां से मिली जानकारी के अनुसार शहर के जेपी रोड पर स्थित होटल व एक कॉम्प्लेक्स के फ्लैट पर छापा मारा। छापे के दौरान छह एजेंट और चार युवतियों को दबोचा गया। पुलिस ने चार मोबाइल फोन, एक बाइक भी जब्त की है।

एक रात का 15 हजार रुपए वसूलती थी लड़कियां
पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन देह व्यापार का यह नेटवर्क वेबसाइट से चलाया जाता था। वेबसाइट से मिले वॉट्सऐप नंबर पर ही युवतियों की फोटो दिखाई जाती थी। और ग्राहकों से प्रत्येक युवती के हिसाब से 6 हजार और एक रात के 15 हजार रुपए वसूले जाते थे। पकड़ी गई इन युवतियों में एक गुजरात और तीन अन्य राज्यों की निवासी हैं। इन युवतियों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाता था।

क्लीनिक की आड़ में सेक्स रैकेट
उधर, मध्य प्रदेश के भोपाल में भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। क्लीनिक की आड़ में रहे सेक्स रैकेट चल रहा था। आरोपी गुप्त रोग की दुकान और क्लीनिक की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे थे। क्लीनिक भी बिना रजिस्ट्रेशन के चलाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 4 महिलाओं समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications