अब सीने के एक्स-रे से लगाया जा सकेगा कोरोना का पता, IIT-गांधीनगर के रिसर्चर ने बनाया ऐसा वेब-टूल
गांधीनगर। गुजरात में आईआईटी-गांधीनगर के एक रिसर्चर ने ऐसा वेब-टूल विकसित किया है, जिसके जरिए सीने के एक्स-रे से कोरोना का पता लगाया जा सकेगा। यह टूल फेफड़ों में होने वाले संक्रमण जैसे टीबी, निमोनिया की इमेजीस को भी देखेगा, ताकि फेफड़ों के अन्य रोगों में से कोविड-19 की जांच हो सके।
रिसर्चर का नाम कुशपालसिंह यादव है, जिसने प्रो. कृष्णप्रसाद मियापुरम् की अगुवाई में यह काम किया। वह अब एआई-आधारित टूल के आगे के परीक्षण के लिए, भारतीय जन स्वास्थ्य संस्थान (आईआईपीएच)-गांधीनगर के डॉ. दीपक सक्सेना के साथ काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि, इस ऑनलाइन टूल (सॉफ्टवेयर) कोरोना से संक्रमित व्यक्ति का पता लगाया जा सकेगा, जिसका मेडिकल परीक्षण से पहले निदान में कारगर हो सकेगा।

कुशपाल सिंह यादव ने बताया कि कोई भी उपयोगकर्ता सीने की एक्स-रे या सीटी स्कैन को डिजिटल इमेज जैसे जेपीईजी, पीएनजी में अपलोड कर सकता है और जांच सकता है कि वह व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव है या नहीं। कोरोना का सीमित परीक्षण होने से एक्स-रे से परीक्षण की तरकीब कारगर हो सकेगी।'
बकौल कुशपाल सिंह, ''रिसर्च के दौरान हमने इंटरनेट पर उपलब्ध अलग-अलग स्रोतों से कोरोना संक्रमित मरीजों के अलावा स्वस्थ व्यक्तियों के एक्स-रे इमेजीस का डेटा एकत्र किया। उसके बाद अब जो टूल तैयार हुआ है वो विश्व स्तर पर उपलब्ध ऐसे अन्य उच्च तकनीकी टूल्स की तुलना में बेहतर काम करता है। वह सरल मशीन लर्निंग आर्किटेक्चर का उपयोग करता है, जो इसे दूसरों से अलग बनाता है।'
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications