बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी पिता ने गला घोंटकर मां की जान ले ली, पुलिस ने पकड़ा
सूरत। गुजरात में सूरत के रुद्रपुरा लापसीवाला चाल में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी से पूछताछ एवं पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि, घर में ही महिला की हत्या की गई थी। उस रोज बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और पिता ने 15 मिनट के अंदर मां की जान ले ली थी। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए अठवालाइन्स पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी ने कुबूला है कि उसने दहेज के विवाद में पत्नी की गला घोंट कर हत्या की थी। अठवा लाइन्स पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। आरोपी का नाम देवेन्द्र है। मृतका मनु की 2015 में देवेन्द्र के साथ शादी हुई थी। शादी के एक-डेढ़ साल तक उसने उसे ठीक से रखा। हालांकि, फिर सोने की चेन और मोटर-साइकिल के लिए उसे परेशान करने लगा। पति-पत्नी दोनों के बीच इसे लेकर अक्सर विवाद होता था।
सूरत में हुई सरेआम लूट, पुलिस ने कुछ ही घंटों 2 धरे, 15.77 लाख रुपए समेत 2 बाइकें बरामद कीं
खुद के बचाव के लिए मनु ने उत्तरप्रदेश के माधवपुर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी, हालांकि, बाद में देवेंद्र ने समझौता करवा लिया। करीब एक माह पहले ही मनु के पिता से मनु को देवेन्द्र के पास सूरत छोड़ कर गए थे। जहां देवेन्द्र ने फिर से झगड़ा किया और मनु को मार डाला।
महिला पीएसआई ने जान पर खेलकर लुटेरों को पकड़ा, पति-पत्नी को लिफ्ट देकर लूटा था