'मैं भी कोरोना वॉरियर' अभियान CM रूपाणी ने कराया शुरू, बोले- अब सब लड़ेंगे ये लड़ाई- VIDEO
अहमदाबाद। कोरोना महामारी से निपटने के लिए गुजरात में अब सरकार ने राज्य व्यापी अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान को 'मैं भी कोरोना वॉरियर' के शीर्षक के साथ शुरू किया गया है। खुद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुरुवार को इस बारे में नागरिकों को जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए कि, अभी तक हम सभी अपने घरों के अंदर थे तो सुरक्षित थे, लेकिन अब घर के बाहर निकलना होगा तब कोरोना के साथ सीधी जंग छेडऩी है।

21 मई से आरंभ होकर 27 मई तक चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक कोरोना का कोई निदान नहीं मिले तब तक कोरोना अपने बीच ही है। इसलिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी ही रहने वाली है। उन्होंने बताया कि, एक सप्ताह का यह अभियान 21 मई से आरंभ होकर 27 मई तक चलेगा। इसके बाद इस अभियान के तहत लिए गए संकल्प का सभी को पालन करना होगा। आज सुबह 11 बजे सीएम ने अभियान को लॉन्च किया। इस अवसर पर प्रखर रामायणी मोरारी बापू, रमेश ओझा, गुणवंत शाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

22 मई को दादा-दादी के संग सेल्फी लें
मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह अभियान मुद्दों पर चलाया जाएगा। जिसमें बुजुर्गों और बच्चों को घर में रखना, मास्क पहने बिना या बिन-जरूरी घर से बाहर नहीं निकलना एवं सोशल डिस्टेंसिग मैंटेन करना शामिल है। आने वाले समय में विविध क्षेत्र के दिग्गजों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा और इसी के तहत विविध इंडोर व ऑनलाइन प्रवृत्तियां की जाएंगी। हम ये भी ध्यान दें कि, देश सालों बाद ऐसी महामारी का सामना कर रहा है। अब हमें कोरोना के साथ ही जीना है, ये सोच लीजिए। इसीलिए अपनी इम्युनिटी को भी बढ़ाना होगा। 22 मई को दादा-दादी के संग सेल्फी लेकर 'मैं भी कोरोना वॉरियर' हैशटैग के साथ सोशल मीडिया में अपलोड करनी होगी। आने वाले दिनों में ऐसे ही अलग-अलग टास्क दिए जाएंगे।''

सभी गुजराती लोग कोरोना वॉरियर्स बन सकते हैं
संवाददाता ने बताया कि, गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों को कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है। यानी सभी गुजराती लोग कोरोना वॉरियर्स बन सकते हैं। आप वीडियो में भी देखें, आखिर क्या-क्या बोले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications