दौड़ते वाहनों के बीच रोड क्रॉस कर रहा था बाइक वाला, टैम्पो से टक्कर में फुटबॉल की तरह उछला, मौत का VIDEO

जामनगर. गुजरात में जामनगर स्थित समाणा गांव के निकट टैम्पो और बाइक का भयंकर हादसा हुआ। बाइक सवार एक शख्स सड़क क्रॉस कर रहा था, उसने सामने से आते टैम्पो को नहीं देखा। टैम्पो वाला भी इतनी जल्दी काबू नहीं कर सका और दोनों वाहन टकरा गए। टैम्पो से टकराते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चला रहे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैम्पो वाला वहां से भाग निकला।

horrific accident caught on camera: biker die in clash with auto

यह हादसा सड़क के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में हादसे को साफ देखा जा सकता है। रोड से एक के बाद एक वाहन गुजरते दिख रहे हैं। इसी दौरान एक बाइक चालक उस रोड को क्रॉस कर दूसरी तरफ जा रहा होता है, तभी उसकी टक्कर रोड पर दौड़े चले आ रहे टैम्पो से होती है। टक्कर लगते ही बाइकर फुटबॉल की तरह उछलकर नीचे गिरता है। इस हादसे में गिरने के बाद बाइकर फिर नहीं उठ पाता। उसकी मौत हो जाती है।

कुछ देर बाद वहां स्थानीय लेागों की भीड़ लग जाती है। फिर पुलिस घटनास्थल पहुंचती है। पुलिस लाश को उठवाती है और पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाती है। संवाददाता के अनुसार, उक्त टैम्पो चालक जामनगर का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उसे खोजने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+