गुजरात: भारी बारिश से मची हर तरफ आफत, रिहाइशी इलाकों में पहुंचे रहे मगरमच्छ, लोगों में दहशत
Gujarat Weather Update News: इन दिनों गुजरात में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है और जीव-जंतु रिहइशी इलाकों में घुस रहे हैं। इस बीच, वडोदरा में एक घर की छत पर मगरमच्छ देखा गया। यह मगरमच्छ 15 फीट का काफी विशालयकाय था।
इस मगरमच्छ को देखकर लोग घबरा गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इतना ही नहीं,वडोदरा में जगह-जगह रिहाइशी इलाकों में मगरमच्छ के घुसने की खबरें भी सामने आ रही हैं। खबर के मुताबिक, विश्वामित्र नदी के पास का यह इलाका भारी बारिश के कारण बाढ़ में डूबा हुआ था, जिसके कारण मगरमच्छ बहकर रिहायशी इलाके में आ गया।

15 फीट का मगरमच्छ घर के अंदर घुसने से लोग काफी दहशत में दिखाई दे रहे है। घर में मगरमच्छ के घुसने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को दी। जिसके बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किलों के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया, तब जाकर लोगों को राहत की सांस ली।
बाढ़ के कारण मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में आ गए
यह कोई अकेली घटना नहीं थी। बुधवार देर रात, समा इलाके में बाढ़ के पानी में एक और 11 फुट का मगरमच्छ तैरता हुआ देखा गया। बाद में इस मगरमच्छ को भी बचा लिया गया। शहर में दो दिनों तक भारी बारिश हुई, जिसके कारण विश्वामित्र नदी में बाढ़ आ गई, जो लगभग 300 मगरमच्छों का घर है।












Click it and Unblock the Notifications